मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में मुक्तेश्वर महादेव का पूजन अर्चन किया

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यहां के मुक्तेश्वर महादेव के मंदिर में भगवान का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया। अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा खाचरौद श्री तेज बहादुर सिंह चौहान, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला व अन्य गणमान्य नागरिक तथा कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल सिंह कुशवाहा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में निजानंद धाम आश्रम में पूजन किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खाचरौद में ब्रह्मलीन 1008 श्री सच्चिदानंद जी महाराज और ब्रह्मलीन 1008 श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन संतों की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और पूजन अर्चन किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाचरौद में किया रोड शो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार खाचरौद नगर आगमन पर स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने खाचरौद के उज्जैन दरवाजा क्षेत्र में रोड शो किया। स्थानीय जनता ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में आमजनों ने अभिवादन किया।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।