मध्यप्रदेश बायो टेक्नोलॉजी पार्क का भूमि-पूजन 13 जुलाई को प्रस्तावित

                                                                   39 से अधिक हेक्टेयर भूमि पर 100 करोड़ रूपये से सरवानिया महाराज में बनेगा पार्क
                                                           पार्क की स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मंत्री श्री सखलेचा ने दिया धन्यवाद
 | 
MP
मध्यप्रदेश बायो टेक्नोलॉजी पार्क का भूमि-पूजन 13 जुलाई को नीमच जिले में प्रस्तावित है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने यह जानकारी नई दिल्ली प्रवास के दौरान दी।

 

मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास पर रहे। उन्होंने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर ‘मध्यप्रदेश बायो टेक्नोलॉजी पार्क’ की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री सखलेचा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह को प्रस्तावित बायो टेक्नोलॉजी पार्क के भूमि-पूजन एवं तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।

 

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि बायो टेक्नालॉजी पार्क के लिए भूमि-पूजन नीमच जिले की जावद तहसील के सरवानिया महाराज में किया जाना प्रस्तावित है। इस पार्क के निर्माण पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की लागत आएगी और 39.53 हेक्टेयर भूमि पर पार्क का निर्माण होगा।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।