4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स, 2023 असम

 मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अर्जित किये 3 पदक
मध्यप्रदेश की महिला और पुरूष हॉकी टीम पहुंची फायनल मुकाबले में
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई
 | 
4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 फरवरी से 29 फरवरी तक किया जा रहा है। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 3 पदक अर्जित किये हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभाकामनाएं दी है।

 

आर्चरी के परिणाम
मध्यप्रदेश के आर्चरी खेल के खिलाड़ी अमित कुमार और कृतिका बिछपुरिया ने 70 मी. रिकर्व मिक्स इवेन्ट मे तीरंदाजी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दोनों ही खिलाड़ी रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे है। द्वितीय स्थान पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय और तृतीय स्थान पर एम.एस.जी. विश्वविद्यालय की टीम रही।

 

कुश्ती के परिणाम
मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के कुश्ती खिलाड़ी हरिओम पुरी ने 63 किलोग्राम ग्रीको रोमन इवेन्ट में खेल प्रदर्शन का अच्छा प्रदर्शन कर एक रजत पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में हरिओम पुरी रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन प्रतिनिधित्व कर रहे है। इसके अलावा एलएनआईपीई, ग्वालियर के खिलाड़ी प्रदीप मान ने भी कुश्ती में कांस्य पदक प्राप्त किया।

 

महिला और पुरूष हॉकी टीम पहुंची प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में
आज महिला वर्ग में हॉकी का सेमीफायनल मुकाबला आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, ग्वालियर मध्यप्रदेश और पंजाबी विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया। सेमीफायनल के इस रोमांचक मुकाबले में की महिला हॉकी टीम के रोमंचक मुकबले में आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, ग्वालियर म.प्र. की टीम ने पंजाबी विश्वविद्यालय की टीम को 2-0 की करारी शिकस्त देकर प्रतियेागिता के फायनल में प्रवेश कर पदक प्राप्त करने की उम्मीद कायम की। इस मुकाबले में कु. गुरमेल और कु. अंचल साहू ने 1-1 गोल किया।

 

वही इसी दिन आयोजित पुरूष वर्ग में हॉकी का सेमीफायन रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन म.प्र. और चंडीगढ विश्वविद्यालय पंजाब के मध्य खेला गया। फायनल में प्रवेश के लिए चले इस कश्मकश और रोमंचक मैच में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन म.प्र की टीम ने चंडीगढ विश्वविद्यालय पंजाब को ट्राइब्रेकर में 3-2 गोल के अन्तर से हराकर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में अमिद खान, अंकित पाल और सुंदरम सिंह रजावत ने 1-1 गोल किये। यूनिवर्सिटी गेम्स में पुरूष टीम पहली बार और महिला टीम ने लगातार चौथी बार फायनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।

 

25 फरवरी को होने वाले मुकाबले
महिला वर्ग में हॉकी टीम आई.टी.एम. यूनिवर्सिटी, ग्वालियर विरूद्ध संबलपुर यूनिवर्सिटी ओड़ीसा के मध्य फायनल मुकाबला खेल जाएगा। पुरूष वर्ग में हॉकी टीम रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन विरूद्ध बंगलुरू सिटी यूनिवर्सिटी के मध्य फायनल मुकाबला खेला जायेगा। एथेलेटिक्स, व्हॉलीबाल, फेंसिंग, बाक्सिंग और कुश्ती खेल के मुकाबले होंगे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।