131 शहरी निकायों को मिली 171 करोड़ रूपये से अधिक की राशि

 राशि का उपयोग होगा जल भराव रोकने के लिये
 | 
नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित 131 शहरी निकायों को जल भराव रोकने के लिये राहत आयुक्त कार्यालय से 171 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई है। यह राशि संबंधित नगरीय निकायों में बाढ़ व जल प्लावन की स्थिति पर नियंत्रण करने के लिये प्राप्त हुई है। नगरीय विकास आयुक्त श्री भरत यादव ने संबंधित निकायों को आवंटित की गई राशि का उचित तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिये हैं। आवंटित राशि का उपयोग वर्ष 2023-24 में 275 कार्यों पर खर्च किये जायेंगे। इन कार्यों में नाला एवं रिटेनिंग वॉल जैसे कार्य किये जायेंगे।

 

नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय निकायों की मांग पर राहत आयुक्त कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।