ये कैसा अथिति देवो भवः-विदेश से भारत घूमने आयी महिलाओं के लगा रहा था दाम, Video वायरल हुआ तो लोग भड़क उठे, बोले-गिरफ्तार करो इसे

 जयपुर के एक लड़के का वीडियो इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह विदेशी पर्यटकों के साथ बदसलूकी कर रहा है। लोगों ने वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की है।
 | 
JAIPUR
भारत में अतिथियों को भगवान माना जाता है। अतिथि देवो भवः भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं जो विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं कि पूरा देश शर्मसार हो जाता है। ताजा मामला राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है, जहां एक शख्स विदेशी पर्यटकों के साथ हिंदी में अपशब्दों, और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। हालांकि, अब लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है और शख्स की गिरफ्तारी की मांग की है।READ ALSO:-UP : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी डबल डेकर लग्जरी बस एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी, 40 यात्री घायल

 

गुरु__ब्रांड0000 नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसे ही वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसने बवाल मचा दिया है। कुछ वीडियो में शख्स महिला पर्यटकों से अपमानजनक बातें कर रहा है। एक वीडियो में वह सभी विदेशी महिलाओं के दाम हिंदी में बता रहा है, हिंदी में बोलने के कारण पर्यटक कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। दूसरे वीडियो में वह एक विदेशी महिला को अपनी पत्नी बता रहा है और उसके साथ आए शख्स को अपना साला बताते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है।

 


सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग भड़क गए और शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। @ThePlacardGuy नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इनके जैसे लोगों की वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत में बुरा अनुभव होता है। जयपुर पुलिस को पर्यटकों को परेशान करने वाले इस शख्स को गिरफ्तार करना चाहिए और इसे अतिथि देवो भव का मतलब सिखाना चाहिए।

 

वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने आगे लिखा कि जयपुर में रहने वाली एक दोस्त ने पुष्टि की है कि उसने इसे कई बार पर्यटकों को परेशान करते देखा है। यह लड़का आमेर किले में टूर गाइड है। वह आमेर और जयगढ़ में घूमता रहता है। एक बार लड़कों के एक समूह ने किले के अंदर उसके व्यवहार के लिए उसकी पिटाई कर दी थी। शायद अब इसे जेल के अंदर इलाज की जरूरत है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

 KINATIC

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर इन महिलाओं को पता चल जाए कि यह आदमी उनके बारे में क्या-क्या बातें कर रहा है, तो वे क्या सोचेंगी? एक अन्य ने लिखा कि इनके जैसे लोगों की वजह से देश का नाम बदनाम होता है, क्या जयपुर पुलिस इन्हें सबक सिखाएगी? एक अन्य ने लिखा कि देश के सम्मान और मेहमानों के साथ असम्मानजनक व्यवहार करने वालों को माफ नहीं किया जाना चाहिए, बिना देरी किए कार्रवाई होनी चाहिए।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।