पैरासेलिंग का लुत्फ उठा रहे थे, अचानक हवा में टूटी रस्सी, देंखें साँस रोक देने वाला वाइरल वीडियो

एडवेंचर का क्रेज कई बार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई एडवेंचर करने से पहले कई बार सोचेगा।
 | 
oying parasailing

एडवेंचर कुछ लोगों का एक बड़ा शौक होता है। इसलिए वे अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जो उन्हें उत्साहित करता है। लेकिन एडवेंचर का क्रेज कई बार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई एडवेंचर करने से पहले कई कई बार सोचने पर मजबूर होगा।  वीडियो में देखा जा सकता है कि पैरासेलिंग का मजा लेने के लिए दो महिलाएं अंदर आती हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी सांसें इस मस्ती करने के चक्कर में अटक जाती हैं। Read Also:-वाहन चालकों को खतरे से सावधान करेगा इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की शुरुआत

एक जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं पैराशूट लेकर समुद्र के ऊपर हवा में उड़ रही थीं, इस दौरान पैराशूट की रस्सी हवा में ही टूट जाती है और महिलाएं समुद्र में गिर जाती हैं। वीडियो की शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन हवा में जाने के कुछ सेकेंड बाद पैराशूट से जुड़ी रस्सी नाव से बाहर नहीं निकल पा रही है और रस्सी झटके से टूट जाती है। परिणामस्वरूप दोनों महिलाएं समुद्र में गिर जाती हैं। आसमान से गिरती महिलाओं का नजारा इतना भयानक होता है कि इसे देखकर कोई भी डर जाएगा और उसकी साँस अटक जायेगी।

आपको बता दें कि ये दोनों महिलाएं मुंबई के साकी नाका की रहने वाली थीं और अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने अलीबाग आई थीं। इस वीडियो को अब तक 4.1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी के साथ यूजर्स वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बीते दिनों ऐसी ही एक घटना घटी थी, जिसमें एक जोड़ा पैराशूट पर सवार होकर लुत्फ उठा रहा था, लेकिन कुछ ही देर में उनके पैराशूट की रस्सी टूट जाती है और पैरासेलिंग का लुत्फ उठा रहा यह जोड़ा हादसे का शिकार हो जाता है।

dr vinit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।