मौसम अपडेट : क्या बारिश नए साल के जश्न का मजा किरकिरा करेगी? Delhi-NCR में शीतलहर का अलर्ट...UP में बारिश बिगड़ेगी मौसम का मिजाज

Delhi-NCR में फिलहाल कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। 31 दिसंबर और नए साल पर भी दिल्ली में घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा 31 दिसंबर और 1 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। 
 | 
weather
UP और दिल्ली समेत उत्तर भारत में जबरदस्त ठंड पड़ रही है  सुबह और रात में घना कोहरा भी छाया हुआ है। आने वाले दो दिन भी भारी पड़ने वाले हैं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है। READ ALSO:-1 जनवरी से बदल जाएंगे ये कुछ नियम, आपकी जेब पर क्या इनका पड़ेगा असर!

 


मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 30 दिसंबर की रात से राजधानी दिल्ली में ठंड और बढ़ने वाली है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि Delhi-NCR में 2 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। राजधानी दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से पारे में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 


पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। शनिवार को अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, पटियाला में 8.9 और लुधियाना में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा और फरीदकोट में पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

 HIRING

वहीं, हिमाचल में आज यानी 30 और 31 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना है।  इसका मतलब है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड के रूप में देखने को मिल सकता है। 

 

नए साल पर उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
वहीं उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। इससे 1 और 2 जनवरी को मौसम खराब हो सकता है और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

 BD

राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों के परिचालन में देरी हुई. वहीं, कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है।  दिल्ली से उत्तर प्रदेश-बिहार और बंगाल जाने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

whatsapp gif 

पूर्वी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 31 दिसंबर की सुबह से 3 जनवरी की सुबह तक पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित दार्जिलिंग जिले में एक या दो स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दार्जिलिंग के ऊंचे इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हिमालय क्षेत्र में सिंगालीला रेंज पर 11930 फीट की ऊंचाई पर स्थित, संदकफू पश्चिम बंगाल का सबसे ऊंचा स्थान है, जहां से एवरेस्ट, मकालू, ल्होत्से और कंचनजंगा चोटियों का दृश्य दिखाई देता है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।