मौसम अपडेट टुडे : दिल्ली में तापमान 40 के पार, आज और बढ़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। 
 | 
WEATHER UPDATE
मई के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है और तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 5 मई साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।  रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक था। READ ALSO:-शरीर पर पीपीई किट, चाबी से खोले लॉकर; 'फिल्मी स्टाइल्स में की चोरी' चंद मिनटों में चुरा ले गए करोड़ों का सोना

दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने रात में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और तूफान आने की भी आशंका जताई है. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को राजधानी में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

मणिपुर समेत पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी
मणिपुर में मौसम बेहद खराब है और कुछ हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है. बारिश के कारण मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे बड़ी संख्या में घरों, स्कूलों और वाहनों सहित अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा। तेज हवा से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का निर्णय मौसम की स्थिति से उत्पन्न खतरों के खिलाफ एहतियात के तौर पर लिया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और मंगलवार तक मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 

 

झारखंड में बारिश से बदला मौसम का मिजाज
झारखंड के कई जिलों में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में गिरावट आयी है। मौसम विभाग ने रांची समेत कई अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री था। मंगलवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होगी। 

 KINATIC

बिहार में जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी
बिहार में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। आज से 11 मई तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है और कहा है कि गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश के पूर्वानुमान के साथ-साथ 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

 whatsapp gif

राजस्थान में आसमान से गर्मी बरसने लगी है
राजस्थान में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है और आसमान से आफत बरसने लगी है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री के बीच पहुंच गया है। भरतपुर, वनस्थली, धौलपुर, करौली और फलोदी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है। अलवर, पिलानी, फ़तेहपुर, बाडमेर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक है. जालौर, जैसलमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, जयपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में 10 मई तक लू और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।