Weather : पहाड़ों पर बारिश और जमकर बर्फबारी...दिल्ली NCR, यूपी से लेकर बिहार तक कोहरा ही कोहरा; जानिए 10 राज्यों के मौसम का हाल

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मंगलवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट आयी है। उम्मीद है कि गुरुवार तक तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, शुक्रवार को Delhi NCR में बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर हरियाणा और पंजाब तक कोहरे से राहत नहीं मिल रही है।
 | 
weather
दिल्ली एनसीआर में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर मौसम बिगड़ने लगा है। मंगलवार को जहां पूरा दिल्ली एनसीआर घने कोहरे की चपेट में रहा, वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आज ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम खराब हो सकता है। संभावना है कि शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान एक बार फिर 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। Read also:-Volvo C40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक महंगी कार में लगी आग, मालिक ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश की भी भविष्यवाणी की है। उम्मीद है कि बारिश के बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, आज लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के भी आसार हैं. अंडमान निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है। 

 


उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर हरियाणा पंजाब तक कोहरा
वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े हिस्से में आज ठंडा दिन हो सकता है। कई जगहों पर स्थिति थोड़ी गंभीर हो सकती है। इस वेबसाइट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र बन रहा है। जबकि एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और हरियाणा पर देखा जा रहा है।

 

तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा
संभावना है कि 3 फरवरी तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पहुंचेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 11 और 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उम्मीद है कि बुधवार को भी तापमान इसी स्तर पर रहेगा. गुरुवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 9 डिग्री और शुक्रवार को फिर एक डिग्री गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। इन चार दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकल सकती है। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।