Weather : मई में गर्मी मचाएगी तांडव...मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया ये बड़ा अपडेट

 इस साल भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है, जिसमें मई के महीने में ही लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है।
 | 
WEATHER UPDATE
मौसम विभाग ने मई महीने के लिए मौसम बुलेटिन जारी किया है, जिसके मुताबिक मई में लोगों को सामान्य से ज्यादा भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इतना ही नहीं, दो-चार दिनों तक लू चलने की भी आशंका है। आईएमडी (IMD) प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के दौरान तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। जिसके कारण मई माह में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।Read also:-पेट्रोल पंप पर लड़की ने की शर्मनाक हरकत, अचानक स्कूटी से उतरी और उतरने लगी कपड़े; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

मौसम विभाग प्रमुख के मुताबिक पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों, उत्तर पश्चिम के राज्यों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरे देश में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इन भागों की बात करें तो यहां तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे रह सकता है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, गंगा के मैदानी इलाकों, मध्य भारत और उत्तर पूर्व के कुछ राज्यों को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।

 

दिल्ली-हरियाणा में सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के प्रमुख महापात्र के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों को मई के महीने में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इन राज्यों के अलावा राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। इनके अलावा देश के बाकी हिस्सों में भी कई इलाके हैं जहां सामान्य से ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान है। 

 KINATIC

इन राज्यों में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग ने मई के महीने में कुछ राज्यों में लू चलने की भी आशंका जताई है। मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाकों के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मई महीने में ही दो से चार दिन तक लू चलने के आसार हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में भी लू चलने की आशंका है। वहीं दक्षिणी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और गुजरात में 8 दिनों तक लू चलने के आसार हैं। 

 whatsapp gif

बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी
आईएमडी (IMD) प्रमुख ने कहा कि फिलहाल 2024 में पूरे देश में सामान्य बारिश होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जबकि देश के बाकी हिस्सों में औसत बारिश सामान्य से कम रहेगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तमिलनाडु में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा और केरल में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।