वसीम रिजवी, धर्म बदल कर बने थे जितेंद्र त्यागी, हरिद्वार धर्म संसद मामले में उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार

 धर्म परिवर्तन कर जितेंद्र त्यागी बने वसीम रिजवी को गुरुवार को हरिद्वार में हुई धर्म संसद में विवादित बयानबाज़ी को लेकर दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
 | 
WASEEM RAZVI

धर्म परिवर्तन कर जितेंद्र त्यागी बनने वाले वसीम रिजवी को गुरुवार को हरिद्वार में हुई धर्म संसद में विवादित बयान देने को लेकर दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रिजवी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक किसी और की गिरफ्तारी नहीं हुई है।ये भी पढ़े:- पीएम मोदी ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: कोरोना से बिगड़ते हालात पर पीएम ने दी चेतावनी, कहा- घबराने से ज्यादा सतर्क रहना जरूरी,

जितेंद्र त्यागी उर्फ ​​वसीम रिजवी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में यूपी के शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहे वसीम रिजवी ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया था। जिसके लिए वह चर्चा में बने रहे। इस बीच अब उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी क्रम में पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ ​​जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे उत्तराखंड पुलिस ने नरसन बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार करने के बाद हरिद्वार कोतवाली ले गई।

dr vinit

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।