इंसानियत की मिसाल का Video : सांप ने पी लिया था कीटनाशक, जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने दिया CPR, सांप के मुंह से अपना मुंह सटा कर बचाई जान!

ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक भारतीय पुलिसकर्मी एक सांप की जान बचाता नजर आ रहा है। वह एक सांप को CPR देते नजर आ रहे हैं। 
 | 
SN
सांप कितना खतरनाक होता है ये तो सभी जानते हैं। जब ये जीव इंसान के सामने आता है तो उसकी रूह कांप जाती है। जीव जहरीला हो या न हो, उसे देखकर ही इंसान डर जाता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी को सांप की जान बचाते हुए देखा है? हाल ही में एक पुलिसकर्मी ने ऐसा ही किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हर कोई उसकी बहादुरी और इंसानियत की तारीफ कर रहा है। READ ALSO:-अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा....
हाल ही में ट्विटर अकाउंट @anwar0262 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक भारतीय पुलिसकर्मी एक सांप की जान बचाता नजर आ रहा है (CPR to Snake Viral Video)। वह एक सांप को CPR देते नजर आ रहे हैं। CPR का मतलब कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन है। यह एक आपातकालीन प्रक्रिया है, जिसके जरिए जान बचाई जा सकती है। जब दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है तो मरीज की छाती को दोनों हाथों से दबाकर और मुंह के पास रखकर कृत्रिम ऑक्सीजन सप्लाई दी जाती है, ताकि दिल फिर से धड़कना शुरू कर दे।

 


 
पुलिसकर्मी ने सांप को CPR दिया
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी ने सांप का मुंह अपने हाथ में पकड़ रखा है और दूसरे हाथ से उसके शरीर को पकड़ रखा है। वह अपनी छाती को कान से लगाकर सांप की दिल की धड़कन सुनने की कोशिश कर रहा है। फिर वह अपना मुंह सांप के मुंह के पास रखता है और उसके अंदर हवा भर देता है। सांप बिल्कुल बेजान नजर आ रहा है, वह कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। पुलिसवाला उसकी छाती दबाता है, फिर मुंह में हवा भरता है। फिर वह सांप पर पानी डालता है।

 whatsapp gif

सांप जहरीला नहीं था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम का है। जानकारी के मुताबिक सांप कीटनाशक भरे पानी में गिर गया था, जिसके कारण वह बेहोश हो गया। कीटनाशक पीने से उसकी मौत हो सकती थी। तभी वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी अतुल शर्मा ने उसके मुंह में हवा भरी और उसकी जान बचाई। आपको बता दें कि यह सांप जहरीला नहीं है। यह रैट स्नेक या धामन स्नेक है। कुछ देर बाद सांप को होश आता है और वह वहां से भाग जाता है। सांप को पूरी तरह से होश में आने में लगभग 1 घंटे का समय लगा। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।