Nainital cloud burst : सड़क, रेलवे लाइन बहीं, नैनीताल का दूसरे हिस्सों से संपर्क कटा, सीएम धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

Nainitaal में बादल फटने से भयानक हुई स्थिति में वायुसेना लगी हुई है। शाम तक वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने बाढ़  में फंसे लोगों को ऐयरलिफ्ट किया।
 | 
cm pushkar dhami
उत्तराखंड का कुमाऊं क्षेत्र (Kumau area Uttrakhand) में इस समय तबाही मची हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक तेज बारिश के चलते भूस्खलन व बाढ़ के चलते 34 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारतीय वायुसेना के तीन ध्रुव हेलिकॉप्टरों बाढ़ वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया है। बताया जा रहा है कि सड़कें बह जाने के कारण नैनीताल उत्तराखंड के दूसरे हिस्सों से संपर्क कट गया है। काफी पर्यटक होटलों में ही फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Uttrakhand CM Pushkar singh dhami) ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का मंगलवार शाम को दौरा किया। सीएम ने कहा कि मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।

 

सीएम धाम कीे अनुसार बादल फटने (Nainital cloud burst ) से आई बाढ़ व भूस्खलन से कई लोगों की जान चली गई। हेलीकॉप्टर को बचाव अभियान में मदद करने के लिए गढ़वाल क्षेत्र में भेजा गया। सीएम ने बताया कि राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री धान सिंह रावत और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के साथ बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है। उन्होंने सभी जिला मजिस्ट्रेट से किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने और जल्द से जल्द उन्हें एक रिपोर्ट भेजने की बात कही है। 

 

जो हैं वहीं रुक जाएं : सीएम

सीएम धामी ने कहा कि इस समय काफी संख्या में पर्यटक उत्तराखडं के अनेक हिस्सों में हैं। मौसम खराब होने के चलते कई स्थानों पर स्थिति बिगड़ी है। पर्यटन स्थलों व रास्ते में मौजूद सभी पर्यटकों व चारधाम यात्रियों (Chaardham yatra) से अपील है कि वह जहां हैं, वहीं रुक जाएं, मौसम सुधरने का इंतजार कर लें। सीएम ने कहा कि चमोली (Chamoli) और रुद्रप्रयाग (Rudrapryag) जिले में फंसे चारधाम यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारियों पर विशेष आदेश दिए गए हैं।  Read also : मेरठ : जिलाध्यक्ष ने कहा- प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का 28 अक्टूबर को मवाना रोड रजपुरा में होगा भव्य स्वागत

 

रेलवे लाइन भी क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड में हुई तबाही में भारी जान माल का नुकसान होना सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में गौला नदी के पास काठगोदाम (Kaathgodam- delhi Train) और दिल्ली को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का एक हिस्सा आज भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे रेलवे सेवा पूरी तरह रुक गई है।।


 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।