यूपी : Yogi सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा Gift, इतना बढ़ा दिया मानदेय और प्रोत्साहन राशि, देखें

सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया है। सरकार के ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय के साथ अब बतौर प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 750 रुपये और मिलेंगे।
 | 
cm yogi
उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi workers in UP) व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया है। इससे तकरीबन 3.73 लाख कार्यकर्ताओं को लाभ होगा। इतना ही नहीं मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि भी सभी को मिलेगी।

 

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा दिया है। सरकार के ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय के साथ अब बतौर प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 750 रुपये और मिलेंगे। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 07 हजार रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 5500 और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 04 हजार रुपये हो जाएगा।

 

प्रदेश में चल रहा पोषण माह, 1 सितंबर से लागू होगा बढ़ा हुआ मानदेय

 

आयुष मिशन के तहत प्रदेश में सितंबर माह में पोषण माह मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत 8 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस माह के चारों सप्ताह की थीम अलग रखी जाती है। पोषण माह में आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं की बड़ी भूमिका मानी जाती है। ज्यादातर भार इन्हीं पर होता है। इस लिए यह प्रोत्साहन राशि की भी हकदार हैं। सरकार ने इनके प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रोत्साहन राशि को परफार्मेंस से जोड़ते हुए नए सिरे से मानक तय किए गए हैं। लगभग 3.73 लाख कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ मानदेय एक सितंबर से लागू होगा। READ ALSO :यूपी की 45 सीट छोड़ेगी सपा! जा सकती है रालोद के हिस्से में; मेरठ की सिवालखास पर भी RLD की दावेदारी, 1 पर कशमकश।

 

जानकारी हो कि प्रदेश सरकार भी आने वाले चुनाओं की पूरी तैयारी में है। पिछले दिनों सरकार ने 265.70 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट (UP supplementary budget) पेश किया था। जिसमें मानदेय बढ़ाने की बात कही गई थी। अनुपूरक पोषाहार में सभी पंजीकृत लाभार्थियों को प्रतिमाह पोषाहार के शत-प्रतिशत वितरण करने पर आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 500-500 रुपये प्रतिमाह और सहायिकाओं को 400 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। READ ALSO : नफरत करे, वह योगी कैसा... राहुल गांधी के इस ट्वीट पर सीएम योगी का करारा जवाब, लोग बोले- योगी जी हम आपके साथ है।

 

इतना बढ़ गया मानदेय

  • पदनाम (संख्या)                                    वर्तमान मानदेय               प्रोत्साहन राशि        कुल मानदेय
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (1.89 लाख)                 5500 रुपये                   1500 रुपये            7000 रुपये
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (18 हजार)           4250 रुपये                   1250 रुपये            5500 रुपये
  • आंगनबाड़ी सहायिका (1.66 लाख)                 3250 रुपये                   750 रुपये             4000 रुपये

 

हर माह शत-प्रतिशत फीडिंग पर भी प्रोतसाहन राशि

 

पंजीकृत लाभार्थियों के लिए पोषण ट्रैकर के सभी क्षेत्रों का हर माह शत-प्रतिशत फीडिंग का काम पूरा करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक हजार रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 750 रुपये और सहायिकाओं को 350 रुपये दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परफार्मेंस के आधार पर प्रोत्साहन राशि देने का फैसला वर्ष 2019 में किया गया था, लेकिन उस वक्त इसे लागू नहीं किया जा सका था। विभाग की मंशा है कि परफार्मेंस से प्रोत्साहन राशि जोड़ने से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करेंगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।