RSS में महिलाओं की एंट्री! 2024 से पहले संघ का बड़ा दांव, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ बनाया खास प्लान!

 संघ के प्रमुख पदों और विश्व हिंदू परिषद, किसान संघ, शिक्षक संघ, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख पदों पर भी महिलाओं को नियुक्त किया जा सकता है।
 | 
RSS
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले UP में RSS की सक्रियता बढ़ गई है। RSS UP में अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में लखनऊ में RSS और BJP  की आठ घंटे तक मैराथन बैठक चली। BJP और संघ के साथ अन्य सहयोगी संगठनों की बैठक में फैसला लिया गया कि RSS का फोकस अब गांव-गांव तक दलितों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर होगा। READ ALSO:-UP : उत्तर प्रदेश योगी सरकार अब बनाएगी राजधानी लखनऊ में नई विधानसभा, अगले विधानसभा चुनाव से पहले हो जाएगा काम पूरा

 

संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ अब हर जिले में महिला सम्मेलन करेगा. इसमें भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के साथ अन्य संगठन भी सहयोग करेंगे। अभी तक संघ के संगठन में महिलाओं का सीधा हस्तक्षेप नहीं है। उनके लिए केवल राष्ट्र सेविका समिति के दरवाजे खुले हैं। संघ से जुड़े लोगों का दावा है कि अब सहयोगी संगठनों में भी प्रमुख पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। 

 

संघ महिला विरोधी होने की छवि तोड़ेगा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगातार महिला विरोधी होने का आरोप लगता रहा है। देश में हर तरफ महिला आरक्षण की चर्चा हो रही है। मोदी सरकार ने इसके लिए लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक भी पेश कर दिया है। ऐसे में संघ अपनी पुरानी छवि से बाहर निकलने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि सहयोगी संगठनों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि संघ अब अपनी महिला विरोधी होने की छवि तोड़ेगा। 

 

प्रमुख पदों पर महिलाओं की नियुक्ति
कांग्रेस समेत विपक्षी दल आरोप लगाते रहते हैं कि संघ की शाखाओं में सिर्फ पुरुष ही नजर आते हैं, महिलाएं नहीं. संभव है कि आने वाले दिनों में संघ की शाखाओं में महिलाएं भी नजर आएंगी। संघ के प्रमुख पदों और विश्व हिंदू परिषद, किसान संघ, शिक्षक संघ, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख पदों पर भी महिलाओं को नियुक्त किया जा सकता है। इसके लिए संघ ने अपने सभी सहयोगी संगठनों से भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को कहा है। 

 

BJP  और RSS की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
RSS ने UP के हर जिले में महिला सम्मेलन करने का फैसला किया है। इसमें BJP समेत सभी सहयोगी संगठन हिस्सा लेंगे। BJP और संघ की बैठक में सरकार की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रिजेश पाठक शामिल हुए। 

 

सरकार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
बैठक में संघ को सहयोगी संगठनों से मिले फीडबैक को सामने रखा गया। सहयोगी संगठनों का कहना है कि विधायक और सांसद उनकी समस्याएं नहीं सुनते हैं। वह अपनी बात मंत्रियों तक भी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। यह भी बताया गया कि गांव में आवारा जानवर अब भी समस्या बने हुए हैं। योगी आदित्यनाथ ने सरकार की ओर से इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। 

 whatsapp gif

हिंदूमय मौहाल बनेगा पूरे प्रदेश में 
सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि सरकार और अन्य संगठनों के लोग आपस में समन्वय बनाये रखें। इसके लिए हर दो माह में बैठकें करते रहें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनवरी में संभावित राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सभी संगठन मिलकर गांव-गांव में माहौल बनाएं। विश्व हिंदू परिषद 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पूरे राज्य में शौर्य यात्राएं निकालकर गांवों में हिंदूमय माहौल बनाएगी। इसमें BJP और उसके सभी सहयोगी संगठनों को मिलकर मदद करने को कहा गया है। 
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।