Weather Update: महानवमी पर हल्की ठंड की दस्तक, क्या दशहरे पर रावण दहन में खलल डालेगी बारिश? जानिए कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

 मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में बहुत अधिक वृद्धि नहीं होने वाली है। जून-जुलाई जैसी गर्मी नहीं पड़ने वाली है। नवंबर की शुरुआत से ही सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है।
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों से मानसून विदा हो चुका है और शुक्रवार की सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही है। जिससे दिन गर्म और रातें ठंडी हो रही हैं। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बारिश के बाद मौसम सुहाना हो रहा है। READ ALSO:-UP : स‍ियासी हंगामा, जय प्रकाश नारायण की जयंती पर टकराव, अखिलेश यादव ने सड़क पर क‍िया जेपी की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण

 

उत्तर प्रदेश के लोग इन दिनों राज्य में बारिश की स्थिति को लेकर असमंजस में हैं। लोगों के मन में सवाल है कि 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन यूपी में बारिश होगी या नहीं। आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट दिया है। 

 


उत्तर प्रदेश में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिन में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आने लगेगी और रात में ठंड बढ़ने लगेगी। यानी नवंबर की शुरुआत से ही सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगेगा। खासकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में। दिसंबर तक पूरे राज्य में ठंड बढ़ जाएगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

 

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। बारिश और आंधी का कोई अलर्ट नहीं है। 12 और 13 अक्टूबर को भी प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 14, 15 और 16 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है।

 KINATIC

तापमान
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस वाराणसी बीएचयू में दर्ज किया गया है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35.7℃, बहराइच में 34℃, बस्ती में 34℃, उरई में 34℃, फुरसतगंज में 34.2℃, गाजीपुर में 34℃ और हमीरपुर में 34.2℃ दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 22℃, अलीगढ़ में 22.8℃, मुजफ्फरनगर में 19.8℃, बरेली में 20.4℃, आगरा में 22.5℃, मेरठ में 21.7℃ और गाजीपुर में 21.5℃ दर्ज किया गया।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।