Video : फेसबुक पर लाइव आईं बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के पीए को दी बड़ी चुनौती, कहा-मुझे गिरफ्तार करवा कर दिखाओ

 बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने फेसबुक पर लाइव आकर प्रियंका गांधी के सलाहकार को चुनौती दी। अर्चना ने सलाहकार संदीप सिंह से कहा कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करवा के दिखाओ।
 | 
archna
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप मेरठ की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं अर्चना गौतम ने लगाए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए का नाम संदीप सिंह है। उन पर आरोप लगाने वाली अर्चना गौतम फिल्म अभिनेत्री और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे चुकी है और कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर बताया कि संदीप सिंह ने उन्हें दो कौड़ी की औरत कहा है।  धमकी दी कि ज्यादा बोलेगी तो गिफ्तार करवा दूंगा।Read Also:-काम की खबर : 1 मार्च से होने वाले ये 5 बड़े बदलाव सीधे आपकी जेब पर प्रभाव डालेंगे

 

फेसबुक पर लाइव करते हुए अर्चना ने कहा, 'प्रियंका गांधी के पीए संदीप ने लोगों को अपने आसपास बैठा रखा है। ये सभी लोग प्रियंका गांधी से मिलने नहीं देते। प्रियंका तक कोई नहीं पहुंच पता। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें प्रियंका गांधी से मिलने में एक साल लग गया था।

 

उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में ऐसे लोग भरे पड़े हैं, जो कांग्रेस को कुतर-कुतर के खा रहे हैं। मैं कांग्रेस में शामिल नहीं हुई हूं, मैंने प्रियंका गांधी वाड्रा को ज्वाइन किया है। अर्चना गौतम प्रियंका के पीए संदीप सिंह से काफी नाराज हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव पर कहा कि अगर संदीप सिंह में हिम्मत है तो उसे जेल में डालकर दिखाए। संदीप को किसी भी महिला से बात करने की जरा भी तमीज नहीं है। वह सभी महिलाओं से बहुत गंदी बातें करता है।

 

अर्चना ने सवाल किया, ''यह संदीप सिंह कहां से आया और किसका ठेकेदार है? उनके पास इस बात का पूरा रिकॉर्ड है। मैं देखती हूं कि संदीप सिंह मुझे कब जेल में डलवाता है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।