UP : सड़क हादसे में दो की मौत, कार और ट्रक की टक्कर, बच्चों समेत तीन घायल, मथुरा से घर वापस लौट रहा था परिवार
मथुरा-वृंदावन से घर लौटते समय बुलंदशहर में कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
Updated: Aug 14, 2023, 10:01 IST
| 
मथुरा-वृंदावन से अपने घर लौटते समय बुलंदशहर में कार एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।READ ALSO:-UP : राजभवन के सामने महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चादर से घेरकर हुई डिलीवरी...1 घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा
डिबाई तहसील के अहमदगढ़ कस्बे के रहने वाले यशोधर शर्मा के बड़े बेटे रूपेश शर्मा रविवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से मथुरा वृंदावन गए थे। कार में पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि लौटते वक्त कार और गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें रूपेश शर्मा (43 वर्ष) और उनके छोटे भाई योगेश शर्मा की पत्नी रितु शर्मा (34 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर स्थानीय लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। इसके अलावा रूपेश शर्मा की पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ कस्बे में शोक की लहर है।
