उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरियों का खुला पिटारा, कांस्टेबल और SI के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर की वैकेंसी!

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में लगातार पांचवीं बड़ी वैकेंसी निकली है। कांस्टेबल और SI के बाद अब कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 985 पदों पर भर्तियां होंगी। आप आवेदन कैसे करें और पात्रता का विवरण यहां देख सकते हैं।
 | 
UP-2
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरियों की बाढ़ आ गई है। सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर (UP Police Computer Operator Recruitment) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी कर दी गई है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 985 पदों पर भर्तियां होंगी। READ ALSO:-E Challan : धोखाधड़ी वाले एसएमएस (SMS) का शिकार न बनें! इस सरकारी साइट से ही E Challan जमा करें

 

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 28 जनवरी 2024 तक का समय दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरियों के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवार 30 जनवरी 2024 तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करें
  • उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट्स पर जाएं।
  • इसके बाद आपको उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर भर्ती 2023 अप्लाई ऑनलाइन 985 पोस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पृष्ठ पर आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आप आवेदन कर सकते हैं। 
  • उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2024 अधिसूचना यहां देखें।

 Note :- उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2024 अधिसूचना यहां देखें।

HIRING

उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल, एसआई, लिपिक संवर्ग, कंप्यूटर ऑपरेटर, जेल वार्डर, रेडियो ऑपरेटर और कंप्यूटर प्रोग्रामर जैसे विभिन्न पदों पर रिक्तियां भरने की उम्मीद है। हाल ही में कांस्टेबलों की 60000 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 BD

कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर निकली इस वैकेंसी पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा ओ लेवल और कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर उम्मीदवारों की उम्र की बात करें तो 18 साल से 28 साल तक के लोग इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।