उत्तर प्रदेश : देश का तीसरा, NCR का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर मेरठ, बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर, पारा मई में पहली बार 40 के हुआ पार

मेरठ में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वातावरण में घुटन महसूस हो रही है. आसमान में धुंध है। गुरुवार सुबह बारिश हुई लेकिन कोई राहत नहीं मिली। मेरठ देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर और NCR का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है।
 | 
wea
पिछले 48 घंटे से प्रदूषण का असर बढ़ता ही जा रहा है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन बढ़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में मेरठ देश का तीसरा और NCR का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वातावरण में घुटन महसूस हो रही है। आसमान में धुंध है। मौसम भी बदल गया है। तेज धूप के बीच प्रदूषण का असर कम होता नहीं दिख रहा है। हरियाणा के चरखी दादरी 376, मुजफ्फरनगर 355 दूसरे, मेरठ 337 देश भर में तीसरे स्थान पर रहे। ग्रेटर नोएडा 338 चौथे स्थान पर दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी से शहरवासी परेशान हैं। राजस्थान से आ रही धूल भरी हवा के कारण मौसम में काफी बदलाव आया है। प्रदूषण की मार भी बढ़ गई है। बढ़ता प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।READ ALSO:-मेरठ: 'BJP पार्षद हूं, मेरा चालान करोगे, BJP नेता बता कर पुलिसकर्मियों को धमकाया, ट्रैफिक नियम भी तोड़ा,

 

टॉप टेन शहरों में प्रदूषण का हाल
  • चरखी दादरी 376
  • मुजफ्फरनगर 355
  • मेरठ 337
  • ग्रेटर नोएडा 338
  • दिल्ली 327
  • नोएडा 334
  • शामली 330
  • गाजियाबाद 310
  • बागपत 305
  • लखनऊ 310

 

शहर में प्रदूषण का यह है हाल
  • गंगानगर 333
  • जयभीमनगर 335
  • पल्लवपुरम 344
  • दिल्ली रोड 350
  • बेगमपुल 327
  • चिकित्सा 318
  • ईव का चौराहा 340
  • केसरगंज 330
  • क्लॉक टॉवर स्क्वायर 315
  • तेजगढ़ी चौराहा 321

 

मई में पहली बार पारा हुआ 40 के पार
मई की शुरुआत में तापमान में काफी गिरावट आई थी, लेकिन अब फिर से तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। मई में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुवार की सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, लेकिन तेज हवाओं के चलते फिर से धूल के बादल उठने लगे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मौसम इसी तरह गर्म रहेगा।

 monika

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से गर्मी का मिजाज बढ़ रहा है। दिन में चल रही गर्म हवाएं लू का असर बढ़ा रही हैं। दोपहर में हवा का असर लू के थपेड़ों जैसा नजर आ रहा है। जिससे लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। अगर गर्मी इसी तरह जारी रही तो दो से तीन दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

 sonu

मौसम विभाग में दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के साथ गर्मी का असर अभी बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।