UP : मेले में खुले घूमते हुए आवारा पशु, वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने सरकार पर आवारा पशुओं के आतंक को लेकर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि जब अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को यदि मेले में खुले घूमते हुए अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को नहीं दिख रहे हैं तो उन असामाजिक तत्वों से जनता की सुरक्षा कैसे होगी जो दिखते भी नहीं हैं। जनता की रक्षा करना सरकारों का सबसे संवेदनशील कर्तव्य है।
Updated: Oct 25, 2023, 13:43 IST
| 
मंगलवार को विजयादशमी पर देश के ज्यादातर हिस्सों में रावण दहन और मेलों का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर कर राज्य में आवारा जानवरों के बढ़ते खतरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। READ ALSO:-माता के जागरण में मुस्लिम लड़की ने लगाए ''इस्लाम और पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे, हिंदूवादी संगठनों ने की सड़क जाम, बोले-गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई हो
X पर अपने ट्वीट में वीडियो पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि प्रशासन का काम सिर्फ मेलों की अनुमति देना नहीं बल्कि सुरक्षा व्यवस्था देख
प्रशासन का कार्य मेलों के लिए न केवल अनुमति देना बल्कि सुरक्षा व्यवस्था देखना भी होता है। यदि मेले में खुले घूमते हुए अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को नहीं दिख रहे हैं तो उन असामाजिक तत्वों से जनता की सुरक्षा कैसे होगी जो दिखते भी नहीं हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 24, 2023
जनता की हिफ़ाज़त करना सरकारों का… pic.twitter.com/BhqyNZKxPo
अखिलेश यादव ने लिखा कि जब अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को यदि मेले में खुले घूमते हुए अन्ना पशु मेला प्रशासन और पुलिस को नहीं दिख रहे हैं तो उन असामाजिक तत्वों से जनता की सुरक्षा कैसे होगी जो दिखते भी नहीं हैं। जनता की रक्षा करना सरकारों का सबसे संवेदनशील कर्तव्य है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें सांडों को मेले में घुसकर उत्पात मचाते देखा जा सकता है। इस दौरान पुलिस उन्हें खदेड़ने की कोशिश कर रही है।
गुजरात के जाने-माने युवा उद्योगपति श्री पराग देसाई जी की आवारा पशुओं के हमले के कारण हुई मृत्यु अत्यंत दुखद है। श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 24, 2023
ये दुर्घटना इन अर्थों में दुर्भाग्यपूर्ण है कि ‘आवारा पशुओं की समस्या’ को लेकर ये सरकार गंभीर नहीं है।
चुनावी जुमले की तरह इस समस्या से निपटने का वादा… pic.twitter.com/Hxy1eFJIeI
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने वाघ बकरी चाय के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि गुजरात के जाने-माने युवा उद्योगपति श्री पराग देसाई जी की आवारा पशुओं के हमले के कारण हुई मृत्यु अत्यंत दुखद है। श्रद्धांजलि! यह दुर्घटना इस मायने में दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सरकार आवारा पशुओं की समस्या को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चुनावी जुमले की तरह इस समस्या से निपटने का वादा तो किया गया लेकिन हुआ कुछ भी नहीं। यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों तक को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए केवल काग़ज़ों पर ही तैनात किया गया। ये समस्या गहरी है और हर दिन जानलेवा साबित हो रही है। इस समस्या को सुलझाने की आवश्यकता अब अपरिहार्यता बन गयी है।
