उत्तर प्रदेश : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में हुआ बड़ा हादसा, आपस में टकराई गाड़ियां; कई लोग हुए घायल

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनके काफिले में मौजूद गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।
 | 
Akhilesh Yadav
हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में साथ चल रही आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।Read Also:-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) के लिए फंड आवंटन पर चली सरकार की कैंची, क्या खत्म हो जाएगी ग्रामीण रोजगार की यह योजना?

 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कस्बे के सपा कार्यालय से हरिपालपुर के लिए जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर को कटरा बिल्हौर हाइवे पर फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रेकर के पास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल गईं। 

 

ब्रेकर के चलते तेज गति से साथ मे चल रही एक कार्यकर्ता की गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते साथ में चल रही दो फार्च्यूनर सहित सात गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। इस हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए।

 


घायलों को सीएचसी में भेजा
कार्यकर्ताओ ने सभी घायलों को साथ में चल रही एम्बुलेंस से मीडिया कर्मी नसीम खान (28) निवासी रुदामऊ थाना माधौगंज, मुनेंद्र यादव (35) निवासी बिलग्राम को मल्लावां सीएचसी और वसीम वारसी (60) निवासी संडीला को माधौगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

 

पुलिस बोलीे- कार्यकर्ताओं की गाड़ियां टकराईं हैं
वहीं, कप्तान सिंह निवासी संडीला और अन्य कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां नहीं टकराईं थीं। पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां एक दूसरे से टकराईं हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

 

बता दें कि अखिलेश यादव हरपालपुर थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम से लौटते समय फरहतनगर क्रॉसिंग मोड़ पर हादसा हो गया।

 

इसी मोड़ पर गति धीमी होने से गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने गाड़ियों को रोड के किनारे लगाकर यातायात सुचारू बनाए रखा है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।