UP Weather : कोहरे के आगोश में लिपटे उत्तर प्रदेश के ये जिले, विजिबिलिटी 80 मीटर, तापमान में लगातार गिरावट, बारिश के बाद ठिठुरेंगे लोग

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। कई जिलों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ-साथ कोहरा भी खूब परेशान कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस समय ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र, हर जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश के अधिकतर शहर शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। अब शीतलहर के साथ कोहरा भी कहर बरपा रहा है। मंगलवार की सुबह की शुरुआत कई जगहों पर कोहरे के साथ हुई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार की सुबह से ही 31 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी घटकर 80 मीटर रह गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बूंदाबांदी की संभावना है।READ ALSO:-UP Holidays List 2025: नए साल में बेकार नहीं जाएंगी रविवार की छुट्टियां, होली-दिवाली जैसे बड़े त्योहार वर्किंग डेज में होंगे, देखें वर्ष 2025 का पूरा कैलेंडर

 

मौसम विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। इसके साथ ही अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 5℃ से 8℃ के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में शीतलहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड ऐसी ही बनी रहेगी।

 


आज यानी 17 दिसंबर को यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 दिसंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। 17 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, मऊ, बलिया, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

 

बूंदाबांदी के होने के आसार
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका चक्रवाती घेरा बनेगा। और इसका असर कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में महसूस किया जाएगा। बादलों के आने से कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। पारा भी गिरेगा। 31 जिलों में कोहरे का अलर्ट

 

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में पूर्वी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही पूर्वांचल और तराई के अलावा विभिन्न इलाकों में घने कोहरे की चादर छाएगी। यूपी में जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण गलन लगातार बढ़ रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। तापमान गिरने और नमी बढ़ने से शहरों में भी घना कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने 31 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

 

UP के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा 
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पूर्वी हवाएं जोर पकड़ेंगी और तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ही प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा। मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कन्नौज, सहारनपुरी, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

 

उत्तर प्रदेश में अयोध्या सबसे ठंडा
अयोध्या में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चुरुक में 4 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 4.7 डिग्री सेल्सियस, फुरसतगंज में 4.8 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

 

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अफगानिस्तान के आसपास बन रहे विक्षोभ और मध्य पाकिस्तान पर बने चक्रवाती सिस्टम के असर के चलते बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और अपेक्षाकृत गर्म हवा के कारण तराई और पूर्वांचल समेत यूपी के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही अगले 2 से 3 दिनों तक शीतलहर से राहत मिलेगी।

 

बहराइच रहा सबसे गर्म रहा 
सोमवार को बहराइच प्रदेश में सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 25.7 और फुरसतगंज में 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

  • अधिकतम तापमान - पिछले 24 घंटे का अधिकतम तापमान उरई में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • न्यूनतम तापमान - पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान अयोध्या में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।