UP : रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के LIVE प्रसारण पर मंडराया साइबर हमले का खतरा, सरकार अलर्ट पर

सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सोमवार को टीवी, इंटरनेट और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण होना है। इससे पहले ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण पर खतरा मंडरा रहा है। साइबर हमले की चेतावनी जारी की गई है। 
 | 
RAM MANDIR
सोमवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है। रामलला के अभिषेक का भी कार्यक्रम है। अयोध्या के राम मंदिर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। टीवी, इंटरनेट और सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर रामलला के लाइव प्रसारण की तैयारी है। अब इस पर साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के लाइव टेलीकास्ट पर साइबर अटैक के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। READ ALSO:-Oh My God! शख्स ने एक साथ 5 गर्लफ्रेंड्स को किया प्रेग्नेंट, पांचों के लिए किया बेबी शॉवर का आयोजन

 

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक सरकार की किसी भी वेबसाइट पर कोई संशोधन नहीं होगा। सरकारी वेबसाइटों और पोर्टलों की साइबर सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने साइबर सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने को कहा है। 

 Letter (1)

पत्र जारी किया गया
इसके अलावा साइबर हमलों को लेकर उन्होंने अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों को रामलला की प्रतिष्ठा के दिन साइबर हमलों से बचने के विशेष निर्देश दिए हैं। सरकार ने साइबर हमलों को लेकर विभागीय वेबसाइटों को पत्र जारी किया है। बताया गया कि सोमवार को अयोध्या में राम लला के अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश-दुनिया के करोड़ों लोग इस भव्य आयोजन के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साक्षी बनेंगे। इस कार्यक्रम का इंटरनेट के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा।

 whatsapp gif

डेटा को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है
पत्र में यह भी कहा गया कि देश-विदेश के हैकर्स सरकारी डेटा से छेड़छाड़ कर साइबर हमले को अंजाम दे सकते हैं। रामलला के अभिषेक के दौरान संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मिश्र ने विभाग से संबंधित सभी वेबसाइट, पोर्टल और विभागीय डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।