UP : नहर से निकल सड़क पर आया दस फीट लंबा मगरमच्छ,, धूप लगी तो लगा छटपटाने; फिर करने लगा नदी में जाने की कोशिश-Video

 बुधवार सुबह PLGC नहर से निकलकर एक मगरमच्छ नरौरा स्थित चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज के पुल पर उतर आया। इसे देखकर राहगीरों में भगदड़ मच गई। सिंचाई विभाग के एसडीओ की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर LCC नहर में छोड़ दिया।
 | 
BSLR
बुलंदशहर के नरौरा के गंगा बैराज पुल पर बुधवार सुबह एक विशालकाय 10 फीट लंबा मगरमच्छ छोटी नहर से निकलकर आ गया। यह नरौरा बैराज से निकलने वाली दो गंगा नहरों के बीच सड़क पर घूमने लगा। वहीं, किसी ने रेलिंग चढ़कर गंगा में जाने की कोशिश कर रहे मगरमच्छ का वीडियो बना लिया।READ ALSO:-UP : तेज धमाके के साथ फटी सीसी सड़क; CCTV में कैद, लोगों में दहशत; अधिकारी भी हैरान

 

देश के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी से परेशान हैं। लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। चिलचिलाती धूप के कारण तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोग खुद को बचाने के उपाय ढूंढ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

 


पानी से बाहर निकला मगरमच्छ
वीडियो में एक मगरमच्छ नहर के बाहर घूमता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी से बाहर आने के बाद वह रेलिंग पार कर फर्श पर पहुंच गया, लेकिन धूप के कारण फर्श काफी गर्म हो रहा था, जिससे वह परेशान हो गया। धूप बढ़ने के साथ ही मगरमच्छ की बेचैनी भी बढ़ने लगी।

 KINATIC

वह किसी तरह वापस नहर में कूदने की कोशिश करने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ रेलिंग पर चढ़कर वापस नहर में जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो जा नहीं पा रहा है। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली और वो रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंचे। बताया गया कि मामला बुलंदशहर के नरौरा का है, जहां मगरमच्छ गंग नहर से बाहर आ गया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ दिया। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि शायद मगरमच्छ पता नहीं है कि नौतपा चल रहा है। 

 whatsapp gif

लोग गर्मी से बेहाल
राजस्थान में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, कई जगहों पर तापमान 50 के पार पहुंच गया है। राजस्थान में 22 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया है कि अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।