UP: 72 घंटे बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, कर्मचारियों का ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ बैठक के बाद निर्णय

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। ऐसे में अब तक दर्ज सभी मामले खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी बिजली कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
 | 
BIJLI
उत्तर प्रदेश में बिजली संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने गुरुवार रात से चल रही हड़ताल वापस ले ली है। बिजली कंपनियों में चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के चयन समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत के बाद आज हड़ताल खत्म की गई। बता दें कि बिजली कर्मचारियों ने बीते रविवार रात 10 बजे तक हड़ताल पर रहने का ऐलान किया था। जो तीन दिन बाद यानी 72 घंटे के धरने को आज द्विपक्षीय बातचीत के बाद वापस ले लिया है। Read Also:-काम की खबर : 31 मार्च तक पैन को आधार से लिंक करें, ऐसा नहीं करने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा, यहां जानिए लिंक करने का प्रोसेस

 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज बिजली विभाग कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रमुख शैलेंद्र दुबे और अन्य कर्मचारी नेताओं से बातचीत की, जिसके बाद शैलेंद्र दुबे ने एक दिन पहले हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया, उन्होंने कहा कि सभी बिजली कर्मचारियों से अपील है कि वे जल्द से जल्द अपने काम पर लौटें।

 

कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द होगी- शैलेंद्र दुबे
इस दौरान विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। ऐसे में अब तक दर्ज सभी मामले खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी बिजली कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। लेकिन, अब सरकार ने समझौते को लागू करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते धरना वापस लिया जा रहा है।

 price

3 हजार से ज्यादा संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया गया
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। जिसके चलते बिजली विभाग ने 16 कार्यपालक अभियंताओं व एसडीओ को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही 3 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही कई नेताओं के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए थे। हालांकि बिजली कर्मचारियों के हड़ताल से पूर्वांचल के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा  है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।