UP : हाई स्पीड कार यूनीपोल से टकरा कर 6 बार पलटी, 1 की हुई दर्दनाक मौत, कार में एक युवती और युवक सवार थे, बर्थडे पार्टी कर लौट रहे थे, देखें VIDEO

शनिवार देर रात जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गोमतीनगर में अंबेडकर उद्यान के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर यूनिपोल से टकरा गई।
 | 
LKO
लखनऊ में 100 की स्पीड में डिवाइडर से टकराई कार। मोड़ पर पहुंचते ही चिंगारी निकली और कार करीब 6 बार पलटी। हादसे के वक्त कार में एक युवक और युवती सवार थे। युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि युवती घायल है। यह घटना गोमती नगर के अंबेडकर चौराहे पर हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।READ ALSO:-भारतीय रेलवे: दिल्ली आने-जाने वाले लोग रहें सावधान! 200 से ज्यादा ट्रेनें हुई रद्द, ये है बड़ी वजह!

 

घटना शनिवार रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार अंबेडकर चौराहे की ओर आ रही है। उसकी स्पीड करीब 100 रही होगी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे यूनीपोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यूनिपोल भी टूटकर गिर गया।

 


युवक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहा था।
गोमती नगर थाने के इंस्पेक्टर दीपक पांडे ने बताया, कार सवार युवक की पहचान सार्थक पाहवा (25) के रूप में हुई है। वह निरालानगर का रहने वाला था। शनिवार देर रात सार्थक अपने जन्मदिन की पार्टी के बाद कार से घर लौट रहा था। गोमती नगर में अंबेडकर दर्रे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर यूनिपोल से टकरा गई। कार में उनकी एक महिला मित्र भी मौजूद थी। 

 

चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे सार्थक और लड़की को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां, डॉक्टरों ने सार्थक को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवती का इलाज चल रहा है। 

 whatsapp gif

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सार्थक के परिजनों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस दुर्घटना से पोल पर लगा साइनेज बोर्ड क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। रविवार दोपहर नगर निगम ने इसकी मरम्मत कराई।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।