UP: लाश से निकाली गई थी आंखें…अब उपमुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, CMO हुए सस्पेंड

तीन दिन पहले बदायूं में एक महिला के शव से आंखें निकालने का मामला सामने आया था, जिस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में फिलहाल दो डॉक्टरों को जेल भेजा गया है। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लापरवाही के चलते CMO को सस्पेंड कर दिया गया है। 
 | 
Badaun
तीन दिन पहले बदायूं में एक महिला के शव से आंखें निकालने की खबर सामने आई थी। अब इस मामले में कार्रवाई की गई है। बदायूं के सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात डॉक्टरों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीएमओ के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। READ ALSO:-स्मार्टफोन यूजर्स के लिए केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी, हैकर्स से बचने की दी सलाह....

 

जानकारी के मुताबिक, बदायूँ जिले के मुजरिया थाने के गांव रसूला निवासी जोगेंद्र की पत्नी पूजा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान किसी ने मृतक की आंखें निकाल ली थीं। जब परिजनों ने महिला का शव देखा और कहा कि उसकी आंखें बाहर निकल आई हैं, तो वहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया। 

 


इसके बाद परिजनों ने अस्पताल से लेकर सड़क तक हंगामा किया और आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के वक्त मौजूद डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब 9 महीने पहले रसूला गांव के जोगेंद्र से हुई थी। मृतक पूजा अलापुर के कुतरई गांव की रहने वाली थी। 

 whatsapp gif

मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महिला के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है और वे पहले भी उसे परेशान करते रहे हैं। पूजा का शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।