UP : नशे में धुत्त युवक को सांप के साथ स्टंट करना पड़ा भारी, खेल-खेल में सांप के डसने से चली गई जान, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक व्यक्ति को सांप से खेलना भारी पड़ गया। शराब के नशे में एक व्यक्ति सांप से खेल रहा था। इसी बीच सांप ने उसे डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
 | 
DEORIA
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के नवका मोहल्ले में शनिवार की रात सांप को पकड़ना और उससे खेलना एक युवक को महंगा पड़ गया। सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में सांप को पकड़ लिया और उसके साथ खेलने लगा। इस दौरान सांप ने उसे कई जगह काट लिया।Read Also:-UP : सुबह की सैर पर निकले बच्चे को ऑटो ने मारी टक्कर, करीब 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, देखें Video

 

अहिरौली गांव के नवका मुहल्ला निवासी राजेंद्र जयसवाल की पांच संतानों में रोहित जयसवाल (22) सबसे छोटा था। माता-पिता और अन्य भाई सभी बंगाल में रहते हैं। रोहित ही गांव में रहकर मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करता था। शनिवार की रात वह नशे की हालत में दरवाजे पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि दरवाजे पर जहरीला सांप देखकर उसने उसकी पूंछ पकड़ ली और हाथ में उठा लिया और उससे खेलने लगा। 

 


इस दौरान उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लेकिन उसके हाथ में जहरीला सांप देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वह काफी देर तक सांप के साथ खेलता रहा। वह कभी उसे हाथ में पकड़कर, कभी गले में लपेटकर और कभी जमीन पर पटक-पटक कर उसके साथ खेलता रहा। इतना ही नहीं, उसने सांप को अपनी मुट्ठी में पकड़ लिया और उससे अपनी जीभ पर भी कटवा लिया। कुछ लोगों ने मृतक का सांप के साथ खेलते हुए वीडियो भी बना लिया। 

 

बताया जा रहा है कि मृतक ने सांप के साथ खेलने के बाद जब खेलते-खेलते उसका मन भर गया तो उसने सांप को मार डाला। हालांकि, सांप उसे उसके शरीर की कई जगहों पर काट चुका था।  तब वह जाकर अपने घर के दरवाजे पर सो गया। रविवार सुबह जब वह नहीं उठा तो लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने जाकर देखा तो वह मर चुका था। तब लोगो ने पुलिस को सूचना दी। 

 whatsapp gif

इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे की हालत में जहरीले सांप से खेलने लगा था। इस दौरान सांप ने उसे शरीर पर कई जगहों पर काट लिया था। जिससे उसकी मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।