UP : होटल के कमरे में दो प्रेमियों के साथ रोमांस कर रही थी डॉक्टर, तभी आ गया पति, जमकर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी डॉक्टर पत्नी को होटल के कमरे में दो लोगों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उस व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ मिलकर तीनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी और उसके दो प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
 | 
UP
उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बताया जा रहा है कि एक महिला डॉक्टर होटल के कमरे में दो प्रेमियों के साथ रोमांस कर रही थी, तभी उसका पति वहां पहुंच गया। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख पति नाराज हो गया और होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। पति ने पत्नी समेत दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई कर दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। READ ALSO:-UP : पत्नी की हथोड़ा मारकर हत्या; मां को मारी गोली; 3 बच्चों को छत से फेंका, 5 की हत्या के बाद की आत्महत्या!

 

महिला दो पुरुषों के साथ होटल में पकड़ी गई
जानकारी के मुताबिक, पत्नी एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है और उसके पति के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों अलग-अलग रहते थे, लेकिन पति को अपनी पत्नी पर शक था और वह काफी समय से उस पर नजर रख रहा था। जब महिला अपने प्रेमियों के साथ होटल गई तो पति को इसकी जानकारी हुई। पति पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा और पत्नी और दो प्रेमियों को होटल में पकड़ लिया।  पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर तीनों की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तीनों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच दो साल से विवाद चल रहा था। 

 


पति ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पति को शक था कि पत्नी के दूसरे युवकों से अवैध संबंध हैं। रिश्ते में अनबन के चलते पत्नी ससुराल छोड़कर कहीं और रहने लगी, लेकिन पति पीठ पीछे उस पर अपनी पूरी नजर रखता था। हाल ही में पति ने अपनी पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया। 

 KINATIC

पति ने यह भी कहा कि रिश्ते को बचाने के लिए घर और ससुराल में सभी ने समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। कासगंज पुलिस ने महिला और उसके दोनों प्रेमियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

 whatsapp gif

ससुरालवालों पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप 
पति ने बताया कि रिश्ते को बचाने के लिए उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। ससुराल वालों ने भी उसे समझाया। आरोप है कि डॉक्टर महिला के पति और ससुराल वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देता था। इसी बीच दो साल पहले वह घर छोड़कर पति से अलग रहने लगी। लेकिन उनके बीच तलाक नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से इसकी जांच की जाएगी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।