UP : मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ कार सवार, बेहोशी की हालत में भी 50 लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर....

 इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में मारपीट करने वाले एक समुदाय के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। 
 | 
BAREILLY
बरेली में 22 साल के अनिल को भीड़ ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम कार के बाइक से टकराने के बाद शुरू हुआ। इससे नाराज होकर समुदाय विशेष के लोगों ने पहले अनिल की पिटाई की। कार में तोड़फोड़ की। फिर बाइक लेकर भागने लगे। कुछ लोगों ने अनिल को बचाया। पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई ने बताया कि आंख के पास और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। भीड़ की पिटाई का वीडियो सामने आया है।READ ALSO:-मेरठ: शास्त्रीनगर में पति-पत्नी की गला रेत कर निर्मम हत्या, बिस्तर पर मिली लाश, मारने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल

 

बाजार से कार से लौट रहा था, तभी बाइक की टक्कर हो गई
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा निवासी अनिल पटेल उर्फ हैप्पी (22 वर्ष) अपने भाई अतुल पटेल के साथ प्रॉपर्टी के काम में मदद करता है। युवक के पिता कचहरी में सरकारी पद पर कार्यरत हैं। 12 मई को अनिल अपने दो साथियों के साथ क्वाड कार से करगैना बाजार गया था। जहां दोपहर करीब तीन बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। इसी बीच सामने से आ रही बाइक की कार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक गिर गई और बाद में बाइक सवार अपने आप खड़ा भी हो गया।

 

वहां कुछ लोगों ने अनिल उर्फ हैप्पी को गाली दी और मारपीट करने को तैयार हो गए। आरोपी एक समुदाय विशेष के थे। जिसके बाद युवक अपनी कार में बैठकर जाने लगा। कुछ दूर रेलवे क्रासिंग के पास दो-तीन बाइक पर सवार 6 युवक पहुंचे और अनिल उर्फ हैप्पी की गाड़ी रुकवा ली। जिसके बाद आरोपी हैप्पी के साथ मारपीट करने लगा, यह देख हैप्पी के दोनों दोस्त भाग गए।

 

हैप्पी के भाई अतुल पटेल ने बताया कि मेरे भाई का इलाज गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। घटना का दिन शुक्रवार था। जहां दोपहर के समय धार्मिक स्थल से एक समुदाय विशेष के लोग आ रहे थे। इनकी संख्या 50 से 100 के बीच थी। मेरे भाई की जेब से 2000 रुपए निकाले। उसे बुरी तरह पीटा और पिस्टल से दो बार फायर किये। इसी बीच गांव के लोग भी आ गए और अनिल उर्फ हैप्पी की लात घूसों से पिटाई कर दी। आरोपियों ने जान मारने की नीयत से हमला किया था। काफी देर तक हैप्पी जमीन पर निश्चल पड़ा रहा।

 

6 लोगनामजद, 40 अज्ञात
पुलिस ने बरेली के सुभाष नगर थाने में 6 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें मारपीट, दंगा, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। आरोपियों में मोनिस, साजिद, जावेद, अयूब, यूनुस, परवेज शामिल हैं। वहीं दूसरा मामला मैनुद्दीन ने दर्ज कराया है, जिसमें उसने कहा कि कार सवार ने बाइक को टक्कर मारी थी। 

 monika

आक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने थाने जाकर हंगामा किया
वहीं, घटना की खबर सुनते ही हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सैकड़ों की भीड़ के साथ थाना स्वास्थ्य नगर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बाद पुलिस ने इतनी देर से केस क्यों दर्ज किया। भीड़ देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। दूसरे समुदाय के लोगों पर तुरंत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। 

 price

सोशल मीडिया पर वीडियो भी आया
पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें भीड़ अनिल उर्फ हैप्पी को सरेआम गालियां दे रही है, जिसके बाद उसे बुरी तरह पीटा गया है। बाइक पर ले जाते समय मारपीट भी की गई, वह भीड़ में बेहोश होकर जमीन पर पड़ा देखा गया।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।