UP : कैंटर ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 10 लोगों की हुई मौत, पिकअप से शादी समारोह में जा रहे थे....

भोजपुर के कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की फुफो रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं। मैसूर जहां की बेटी सईदा की रविवार को शादी थी। डॉ. इसरार का परिवार और मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने के लिए खेमपुर जा रहे थे। 
 | 
MBD
रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही टाटा मैजिक में एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे में जान गंवाने वाली दो सगी बहनें भी हैं। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के वक्त टाटा मैजिक में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भोजपुर के कोरवाकु गांव से रामपुर के खेमपुर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।READ ALSO:-डिलीवरी बॉय की स्कूटी पर सवार हुए राहुल गांधी कहा-मोदी जी का रोड शो देखिए, वो खुद तो गाड़ी से चलते हैं, और सब को पैदल चला देते हैं....

 Image

भोजपुर के कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की मौसी रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं. मैसूर जहां की बेटी सईदा की रविवार को शादी थी। डॉ. इसरार का परिवार और मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने के लिए खेमपुर जा रहे थे। टाटा मैजिक में सोलह लोग सवार थे। अन्य लोग दूसरे वाहनों में सफर कर रहे थे।
 
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1.30 बजे टाटा मैजिक भगतपुर क्षेत्र के अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास पहुंचा। इसी बीच दलपतपुर की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि Tata Magic के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

 monika

इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल व सीएचसी भोजपुर भेजा गया। भोजपुर सीएचसी पहुंचे तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे सात लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि छह को गंभीर हालत में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। एसएसपी हेमराज मीणा सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। इसके अलावा मृतकों के परिजनों से हादसे की जानकारी ली।

 price

मृतकों के नाम
  1. आसिफा (40) पत्नी इस्तेकर
  2. हनीफा (42) पत्नी इकरार
  3. दानिया (14) सुलेमान की बेटी
  4. बिलाल (3) इस्तेखार का पुत्र
  5. जुबैर (45) मुन्नान का बेटा है
  6. मुनिजा (18) पुत्री छोटी
  7. हुकूमत (60) शब्बीर का बेटा
  8. मुशरा (25) अब्बास की बेटी है
  9. बुशरा (7) पुत्री सुलेमान सभी निवासी करेवाकू थाना भोजपुर
  10. चालक मोहम्मद आलम पुत्र अहमद हसन (36) निवासी बरवाला मझरा थाना कटघर।

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।