UP : 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त, हर दिन लाखों महिलाओं को मिलेगा फायदा; सालाना होंगे180 करोड़ खर्च

जल्द ही इस फैसले को मंजूरी के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के पास भेजा जाएगा, वहां से हरी झंडी मिलते ही पूरे प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा मिलने लगेगी।
 | 
UP-ROADWAYES
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। परिवहन विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की मां-बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी। बुधवार को परिवहन निगम के प्रमुख सचिव वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें इस पर चर्चा हुई। प्रस्ताव जल्द ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, वहां से हरी झंडी मिलते ही पूरे प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं को यह सुविधा मिलने लगेगी।READ ALSO:-'मैं बच्चा पैदा करना चाहती हूं, मेरे पति को जमानत दे दीजिये', महिला ने हाई कोर्ट में लगाई याचिका

 

बुजुर्ग महिलाओं को सबसे पहले यह सुविधा रोडवेज की साधारण बसों में मिलेगी। यहां से मिले सकारात्मक फीडबैक के आधार पर सभी बसों में यह सुविधा शुरू की जा सकती है। परिवहन निगम की ओर से इस योजना को लागू करने के लिए वित्त विभाग से 180.42 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी। वहां से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। परिवहन विभाग के सूत्रों की मानें तो सबकुछ ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जायेगा। 

 

योजना से परिवहन निगम को भी लाभ होगा। परिवहन निगम का मानना है कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने से रोजवेज को भी फायदा होगा। योजना के लागू होने के बाद बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में यात्रा करने के लिए आकर्षित होंगी। दरअसल, इस उम्र की महिलाएं अक्सर किसी न किसी के साथ यात्रा करती हैं।

 

ऐसे में बुजुर्ग महिला का किराया भले ही सरकार वहन करेगी, लेकिन उसके साथ यात्रा करने वाले व्यक्ति का किराया सीधे परिवहन निगम के पास जाएगा। उत्तर प्रदेश में कुल 11 हजार रोडवेज बसें हैं। इनमें से 10,600 साधारण बसें हैं। परिवहन निगम के मुताबिक, रोजाना 15 लाख से ज्यादा यात्री रोडवेज बसों में सफर करते हैं।  इनमें बुजुर्ग महिलाओं की संख्या करीब 90 हजार है।

 whatsapp gif

साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी संकल्प पत्र में सत्ता में लौटने पर राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को रोजवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का वादा किया गया था। सरकार बने डेढ़ साल से ज्यादा हो गया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का ये वादा अब तक फाइलों में धूल फांक रहा है। ऐसे में जब लोकसभा चुनाव करीब हैं तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल्द से जल्द अपना चुनावी वादा पूरा करना चाहती है। आपको बता दें कि फिलहाल देश में सिर्फ तीन ऐसे राज्य हैं, जहां महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है, वो हैं- दिल्ली, राजस्थान और पंजाब। उत्तर प्रदेश अपने राज्य की महिलाओं को यह सुविधा देने वाला चौथा राज्य होगा। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।