UP : राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले बदला अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम, जानें अब किस नाम से जाना जाएगा?

अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया नाम: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से से ठीक पहले अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है।
 | 
Ayodhya Dham Railway Station.
अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। अब अयोध्या रेलवे स्टेशन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। मालूम हो कि दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश के सीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रखने की इच्छा जताई थी। READ ALSO:-UP : SP ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, ऑफिस परिसर में खुद पे डाला पेट्रोल, सुनवाई न होने से था परेशान...हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

 Image

उत्तर प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक नीति के तहत संस्कृति और परंपरा को ध्यान में रखते हुए शहरों और स्थानों के नाम बदले जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में अयोध्या का नाम भी जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।  उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से जंक्शन का नाम बदलकर धाम करने की इच्छा जताई थी। आदेश के पालन को लेकर रेलवे में हलचल शुरू हो गयी थी। 

 


अयोध्या जंक्शन से बदल हो गया अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन
बुधवार को अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया। इस घोषणा से राम भक्त खुश हैं। इसकी पुष्टि रेलवे विभाग ने की है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। कार्यक्रम के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम नगरी अयोध्या में उमड़ेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर यहां भव्य तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में पीप्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। 

 HIRING

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बदला रेलवे स्टेशन का नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकसित नए भवन का उद्घाटन करने और अयोध्या दिल्ली बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया है। अयोध्या में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम करीब आधे घंटे तक चल सकता है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। 

 BD

अक्टूबर 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया था। उनकी ओर से इसका प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा गया था। फैजाबाद स्थित छावनी क्षेत्र में सैनिकों के सम्मान में कैंट शब्द जोड़ा गया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।