UP : 12वीं कक्षा के छात्र की प्रेम प्रसंग में हत्या, स्कूल के बाहर दौड़ा कर सीने में मारी गोली; 25 हजार में दी थी हत्या की सुपारी....

अलीगढ़ में शुक्रवार को दो बदमाशों ने 12वीं कक्षा में पड़ने वाले छात्र को गोली मार दी। आरोपी ने छात्र को स्कूल के बाहर दौड़ाया और फिर सीने में गोली मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 | 
ali
अलीगढ़ में शुक्रवार को दो बदमाशों ने 12वीं कक्षा के छात्र को गोली मार दी। आरोपी ने छात्र को स्कूल के बाहर दौड़ा कर उसके सीने में गोली मार दी। इसमें उस छात्र मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य छात्रों ने दौड़ कर दोनों आरोपी युवकों आफताब और कुणाल को पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

 

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली के एक छात्र ने उन्हें 25 हजार रुपए की सुपारी दी थी। मामला टप्पल थाना क्षेत्र का है और प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

 ap

बदमाशों ने तमंचे से सीने में गोली मार दी 
ग्राम कमालपुर निवासी प्रिंस जट्टारी स्थित आरपीएस ग्लोबल स्कूल में पढ़ता था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। इसी बीच आफताब और कुणाल वहां आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस पर राजकुमार वहां से भागने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने दौड़ा कर प्रिंस के सीने में गोली मार दी। 

लड़की से बात करता था प्रिंस, इसलिए रची हत्या की साजिश
आरोपी आफताब और कुणाल ने बताया, 'जिस लड़की को हत्या की सुपारी देने वाला छात्र पसंद करता था, प्रिंस उससे बात भी करता था। दोनों के बीच संबंध था। इसी के चलते उसने हत्या की साजिश रची। सुपारी देने वाले छात्र को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी जा रही है। पुलिस अभी सुपारी देने वाले के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

 कार से दौड़ाकर छात्रों ने हत्यारोपियों की बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी पकड़े गए।

25 हजार में किया मर्डर का सौदा, 10 हजार एडवांस लिए
आफताब और कुणाल ने बताया कि पैसे लेकर दोनों ने प्रिंस को गोली मार दी थी। जट्टारी का रहने वाला युवक दिल्ली के हॉस्टल में पढ़ता है। उसने प्रिंस की हत्या के लिए 25 हजार रुपये की सुपारी दी थी। 10 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। हत्या करने वाला और हत्या की सुपारी देने वाला सभी जट्टारी के ही रहने वाले हैं।

 

छात्रों ने कार से पीछा कर हत्यारों को पकड़ा 
छात्र को गोली मारने के बाद आफताब व कुणाल बाइक पर सवार होकर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। स्कूल के अन्य छात्रों ने ईको कार से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। टप्पल के जरतुली मोड़ के पास छात्रों ने आरोपी की बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद छात्रों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया।

 

हत्या के बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया
सीने में गोली लगने के बाद छात्र को नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। हंगामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्र मान गए और उन्होंने जाम हटा दिया।

 

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का आदेश देने वाले की तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली जाएगी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।