मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर बैन: टू व्हीलर, थ्री व्हीलर चलाने पर कटेगा 20 हजार का चालान

अब मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन चलाओगे तो देना होगा चालान
 | 
Delhi-Meerut Exp
अब मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहन चलाने पर चालान देना होगा। मेरठ पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहन चलाने पर 20 हजार रुपये का चालान काटने का निर्देश दिया है। Read Also:-मेरठ : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कटे 11 करोड़ रूपये के चालान, बाइक चलाने पर 20 हजार का होगा जुर्माना, सीसीटीवी में दिखाई दिए तो चालान पहुंचगा घर

 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लगातार चलने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा पहले जागरूक किया जा रहा था और अब कुछ समय से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। मेरठ में पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहनों से सफर करने वालों को चेतावनी दी है कि उन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। 

 

काफी समय से लोगो जागरुक कर रहे हैं
मेरठ पुलिस, प्रशासन लगातार लोगों को एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया, तिपहिया वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक कर रहा था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बाद भी कई वाहन चालक दोपहिया व तिपहिया वाहनों से एक्सप्रेस-वे पर सफर कर रहे थे। कई एंट्री प्वाइंट्स पर सूचना देने के लिए साइनबोर्ड भी लगाए गए हैं।

 

गाजियाबाद पुलिस ने चालान काटा
बता दें कि दिल्ली से लेकर गाजियाबाद पुलिस अब तक एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया और तिपहिया वाहन चलाने वालों के कई चालान काट चुकी है। पुलिस अब तक 2600 दोपहिया वाहन चालकों का चालान काट चुकी है।

 

इस से बड़े वाहनों को परेशानी होती है
एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया व तिपहिया वाहनों के चलने से अन्य चौपहिया व बड़े वाहनों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। चूंकि अन्य वाहन एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से चलते हैं और वे भी दोपहिया और तिपहिया वाहनों की तुलना में आकार और इंजन के आकार में बड़े होते हैं, इसलिए दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।