उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में सफर होगा सुरक्षित, परेशानी होने पर यात्रियों को मिलेगी तुरंत मदद।
उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में सफर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्रियों को तुरंत मदद मिलेगी। गाजियाबाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अंतर्गत 674 बसें संचालित हो रही हैं।
Sep 22, 2023, 20:36 IST
| 
उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में सफर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर यात्रियों को तुरंत मदद मिलेगी। गाजियाबाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत 283 बसों में जल्द ही नई सुविधा शुरू हो जाएगी।READ ALSO:-UPI 123Pay: फोन कॉल करके कर सकते हैं UPI भुगतान, इंटरनेट जरूरी नहीं, पैसा बैंक ने शुरू की सेवा
गाजियाबाद क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अंतर्गत 674 बसें संचालित होती हैं। इसमें गाजियाबाद, हापुड और बुलंदशहर जिले के सात डिपो शामिल हैं। बसों में महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्रता, ड्राइवर-कंडक्टर की मनमानी जैसे मामले सामने आते रहते हैं। यात्रियों की शिकायतें समय पर पुलिस और अधिकारियों तक नहीं पहुंच पातीं।
इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पांच साल से कम पुरानी 283 बसों में पैनिक बटन और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है। पैनिक बटन परिवहन निगम के कंट्रोल रूम और डायल 112 से जुड़ा होगा। इससे आपात स्थिति में महिला यात्रियों के साथ-साथ पुरुष यात्रियों को भी तत्काल मदद मिलेगी।
