गर्मी की छुट्टी: UP में होंगी इस दिन से गर्मी की छुट्टियां, जानिए किस जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल....

UP Summer Vacation: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक इस साल प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 40 दिनों का होगा।
 | 
UP-SCHOOL
उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रीष्मावकाश की तारीख की घोषणा कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल उप्र द्वारा जारी वार्षिक कलैण्डर के अनुसार इस वर्ष स्कूलों में ग्रीष्मावकाश 21 मई से शुरू होगा।READ ALSO:-LPG Gas Subsidy: केंद्र की मोदी सरकार फिर शुरू करेगी गैस सब्सिडी! एलपीजी कनेक्शन वाले लोगों की होगी बल्ले-बल्ले

आपको बता दें कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। हालांकि बिहार में अभी छुट्टियां शुरू नहीं हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल मई के तीसरे हफ्ते से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। 

 

UP में समर वेकेशन कब तक?
UP शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी वार्षिक कैलेंडर में बताया गया है कि UP के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 40 दिनों की होंगी। इस साल 21 मई से शुरू होने वाली छुट्टियां 30 जून 2023 तक चलेंगी।

 

UP बोर्ड की ओर से जारी इस कैलेंडर के मुताबिक शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी इस कैलेंडर के तहत लखनऊ, कानपुर, नोएडा और वाराणसी सहित सभी जिलों में छुट्टियां होंगी। यदि किसी कारण से अवकाश में परिवर्तन होता है तो इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी जायेगी।

 monika

इन राज्यों में स्कूल बंद
पश्चिम बंगाल ने 2 मई से अपने स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों के लिए गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। राज्य भर में भीषण गर्मी के चलते पश्चिम बंगाल के सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टी 24 मई के बजाय 2 मई से शुरू हो गई है। 

 price

वहीं, मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। यहां 1 मई 2023 से 15 जून 2023 तक स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि, इस बार नया शैक्षणिक सत्र 2023-24 17 अप्रैल से शुरू हो गया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।