उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश, सर्दी का सितम जारी, IMD ने इन जिलों में जारी किया कोल्ड डे का अलर्ट, जाने अगले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर थम नहीं रहा है. यहां के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। आज सुबह हुई बारिश के बाद प्रदेश के कई जिलों में तापमान में और गिरावट देखी गई। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। 
 | 
WEATHER
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अगले दो दिन और भी मुश्किल भरे होने वाले हैं, क्योंकि लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान तो बढ़ा, लेकिन न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट से गलन बढ़ गयी है। 

नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, सहारनपुर, आज़मगढ़, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
मेरठ, गाज़ियाबाद ,हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर,बस्ती, गोंडा,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, जालौन, हमीरपुर और झाँसी।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।