लखीमपुर खीरी कांड : फिर गरम हुई सियासत, प्रियंका गांधी को सीतापुर और जयंत चौधरी को बरेली में रोका, फिर छोड़ा

लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए 5 किसानों की आज अरदास होनी है। जिसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत वहां जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पहले ही रोक दिया है। 
 | 
jatant
लखीमपुर खीरी में किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होने जा रहे रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत को बरेली ऐयरपोर्ट पर पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। वहीं, सीतापुर टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के काफिले को रोक लिया । जसि पर कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। हालांकि जयंत चौधरी को पुलिस ने बाद में जाने दिया।

 

जानकारी के अनुसार अंतिम अरदास में शामिल होने के दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं। जिसमें राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता भी शामिल होने जा रहे है। बताया जा रहा है कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी वहां जाने के लिए बरेली हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया और वहीं, ऐयरपोर्ट परिसर में बैठा लिया। यह बात जब कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद प्रशासन ने जयंत चौधरी को बाहर जाने की इजाजत दे दी। जिसके बाद वह लखीमपुर के लिए निकल गए।

 

वहीं, दूसरी ओर लखीमपुर आ रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने सीतापुर में रोक लिया। बताया जा रहा है पुलिस टीम ने सीतापुर टोल पर काफिले को आगे नहीं बढ़ने दिया। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि काफिले को आगे जाने की जानकारी अभी नहीं मिली है। read also : जम्मू-कश्मीर में 5 आतंकी ढे़र, स्पेशल सेल ने दिल्ली में पकड़ा पाकिस्तानी आतंकी, हथियार बरामद

 

ये लोग शामिल हो रहे अरदास में 

जानकारी के अनुसार अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए अनेक राज्यों से किसान नेता वहां पहुंच रहे हैं। वहां, भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भी शामिल होना है। वहीं, प्रियंका गांधी, जयंत चौधरी सहित सपा नेता भी वहां जा रहे हैं।   readn also : Jammu Kashmir के राजौरी सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में JCO समेत 5 जवान शहीद


 


 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।