UP Assembly election : प्रियंका गांधी बोलीं- यह देश भाजपा की जागीर नहीं, अखिलेश बोले सरकार को उखाड़ फेंकना बेहद जरूरी

UP Assembly election 2022 : रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर और प्रियंका गांधी ने वाराणसी में रैली को संबोधित किया। जिसमें दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा। दोनों ही नेता लखीमपुर खीरी में हुई कार्रवाई का श्रेय लेने का दावा करते नजर आए।
 | 
up assembly election 2022

whatsapp gif

 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly election 2022) का माहौल पूरी तरह बन गया है। नेता लगातार रैली, सभाएं कर देश, प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी पर हमले करने में लगे हैं। रविवार को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav saharanpur sabha) ने सहारपुर के तीतरो में एक सभा को संबंधित किया। उनहोंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है जिसका उखाड़ फैका जाना बेहद जरूरी हो गया है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वाराणसी (Priyanka Gandhi varansi raily) में किसान न्याय रैली में कहा कि  में किसानों की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों सरकारें लखीमपुर खीरी के आरोपी को बचाने में लगी रहीं।

 

सहारनपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पर सिर्फ धुंआ उड़ाना ही आता है इसके अलावा किसी काम की नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि अब आपको तय करना होगा कि आप अपने बच्चों का भविष्य किस प्रकार देखना चाहते हैं आप उन्हें अंधकार में धकेलना चाहते हैं, क्योंकि भाजपा सरकार केवल नाम बदलने का काम करती है।

 

समाजवादियों ने गिरफ्तारियां दी, तब हुई कार्रवाई

अखिलेश ने कहा कि यह सरकार किसानों को कुचलती है और हत्यारों को बचाती है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखीमपुर (Lakhimpur Incident) मामले में कार्रवाई का श्रेय लेने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि समाजवादियों  (SP) ने इस मामले में संघर्ष किया, गिरफ्तारियां दी। तब जाकर मुकदमा हुआ और कार्रवाई आगे बढ़ी। इस दोरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दो समुदायों को लड़वाना चाहती है। कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर समाज के महानायक थे। अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार गुर्जर समाज को मिटाने का काम करेगी तो यह समाज सरकार को  ही हटा देगा। 

 

अखिलेश ने किए लोक लुभावने वादे

जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनते ही लखनऊ-सहारनपुर एक्सप्रेस वे तैयार किया जाएगा। जिससे मात्र 5 घंटे में लखनऊ पहुंचा जा सकेगा। इस दौरान अखिलेश ने किसानों का अलग से फंड बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। यह भी पढ़ें - इन 15 सवालों में फंस गया आशीष, पूछताछ में वीआईपी ट्रीटमेंट मिला फिर भी सहयोग नहीं किया; आखिरकार जाना पड़ा जेल।

advt

ये देश बीजेपी की जागीर नहीं : प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि आंदोलनकारियों को प्रधानमंत्री आंदोलनजीवी कहते हैं, मुख्यमंत्री उपद्रवी बताते हैं और भाजपा नेता दो मिनट में सबक सिखाने की बात कहरते हैं। यह सब किसानों के लिए कहा गया है। प्रियंका ने कहा कि पीएम लखनऊ कार्यक्रम में तो आए परंतु लखीमपुर खीरी नहीं पहुंचे। यह किसानों का अपमान है। उन्होंने कहा कि 10 माह से किसान आंदोलन कर रहे हैँ परंतु सरकार को कोई चिंता नहीं है। प्रियंका ने कहा कि अगर यह तीन कृषि कानून आए तो आपेकी जमीनें छीन ली जाएंगी।  Read Also : Delhi Police on High Alart: स्थानीय बदमाशों, गैंगस्टरों की मदद से दिल्ली में हमला कर सकते हैं आतंकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

 प्रियंका ने कहा पीएम मोदी ने अपने लिए 16 हजार करोड़ के 2 हवाई जहाज खरीद लिए और एयर इंडिया को 18 हजार करोड़ में बेच दिया। रैली में कहा कि देश में केवल 2 तरह के लोग सुरक्षित हैं जिसमें बीजेपी नेता और खरबपति मित्र। हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने अपराधियों पर आक्रमण नहीं किया,  सरकार ने अपनी ही पुत्री के अंतिम संस्कार को कराने से रोक और पुलिस ने चुपके से चिता जला दी।

 

भाजपा आने पर क्या आपकी तरक्की हुई ?

प्रियंका ने रैली में किसानों से कहा कि अब आने वाले चुनाव आम चुनाव नहीं रह गए हैं यह देश का सवाल हो चला है। अगर आप पार्टियों की राजनीति में उलझे रहे तो देश नहीं बच पाएगा। गांधी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से क्या विकास हुआ है। अगर नहीं हुआ है तो आपको कांग्रेस के साथ खड़ा होना होगा। यह भी पढ़े -  जम्मू-कश्मीर में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी

Shudh bharat

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।