PM Modi in Prayagraj : प्रधानमंत्री मोदी की महिलाओं को सौगात, 16 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1000 करोड़ रुपये

PM Modi in Prayagraj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं के खाते में 1 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है।
 | 
PM modi
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पीएम नरेंद्र माेदी ने प्रयागराज (PM Modi in Prayagraj ) में हुई रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने 16 लाख महिलाओं के खाते में 1000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान पीएम ने महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के चलते देश शक्तिकरण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महिलाओं को संबोधित किया।

PM Modi in Prayagraj

Self Help Group की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं के खाते में 1 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए है। बताया गया कि इस दौरान 16 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। वह अपने व्यापार आसानी से कर सकेंगी। जो देश की तरक्की में मदद करेगा।

PM Modi in Prayagraj

प्रयागराज गंगा,यमुना और सरस्वती की संगम धरती रही

प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने इस दौरान रैली के दौरान कहा कि पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से गंगा युमना और सरस्वती के संगम की धरती रही है. आज ये धरती मातृ शक्ति की साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को मेरा प्रणाम है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार खूब प्रयास कर रही है। महिलाओं के विकास के लिए तेजी से काम हो रहा है।

PM Modi in Prayagraj

महिलाओं का जीवन पीढ़ियों को प्रभावित करता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज रैली में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का जीवन पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला जीवन होता है। महिलाओं का जीवन परिवार, समाज और राष्ट्र की दिशा तय करती है। हमने बेटी के जन्म से लेकर जीवन के हरेक चक्र में महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई।

 

पीएम ने कहा बेटियां कोख में ही न मारी जाए इसलिए हमने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान चलाकर बेटियों का सम्मान किया। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के खाते में 5 हजार रुपए दिए जाते हैं। बेटियां ठीक से पढ़ाई कर सके उन्हें स्कूल न छोड़ना पड़े इस पर भी काम किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैली को संबोधित किया

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।