निकाय चुनाव परिणाम: मेरठ में मेयर की सीट पर BJP के बाजी मारने के साथ, पार्षद की 42 सीटों पर भी कब्जा, देखिए मेरठ में जीते पार्षदों की लिस्ट
इस बार मेरठ में बड़ा बदलाव हुआ है। जानिए कौन कहां से जीता है। यहां आपको मेरठ की हर सीट का अपडेट मिलेगा।
Sat, 13 May 2023
| 
मेरठ के मेयर चुनाव में शनिवार को BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अहलूवालिया को 235953 वोट मिले थे। उन्होंने AIMIM के अनस को 107406 मतों से हराया। हरिकांत अहलूवालिया ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के विश्वास और हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।READ ALSO:-Municipal elections : हरिकांत अहलूवालिया बने मेरठ के मेयर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दिया जीत का श्रेय, बोले-पूरे क्षेत्र में विकास करूंगा
बता दें कि हरिकांत अहलूवालिया ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रत्याशी अनस को 107406 मतों से हराया है। उधर, समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सीमा प्रधान को बड़ा झटका लगा है। SP प्रत्याशी सीमा प्रधान को 115964 वोट मिले हैं। इनके अलावा BSP प्रत्याशी हशमत मलिक को 54076 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नसीम को 15473 मत मिले. जबकि, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ऋचा सिंह को 6256 वोट मिले थे.
मेयर की प्राथमिकताएं
शहर में ड्रेनेज सिस्टम पर काम करेंगे। कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। जाम व अतिक्रमण की समस्या दूर करेंगे। जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय समिति बनाएंगे, ताकि शहर की समस्याओं का समाधान करा सकें।
शहर में ड्रेनेज सिस्टम पर काम करेंगे। कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। जाम व अतिक्रमण की समस्या दूर करेंगे। जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय समिति बनाएंगे, ताकि शहर की समस्याओं का समाधान करा सकें।
पूरे क्षेत्र में विकास
लोगों ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है और मुझे मेयर बनाया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा। शहर में विकास करना है। जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान कर मेरठ को स्मार्ट बनाने का काम करूंगा।
लोगों ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है और मुझे मेयर बनाया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा। शहर में विकास करना है। जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान कर मेरठ को स्मार्ट बनाने का काम करूंगा।
मेरठ में BJP ने जीती मेयर की सीट, पार्षद की 42 सीटों पर भी किया कब्जा
मेरठ में मेयर पद पर BJP प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने AIMIM के उम्मीदवार अनस को हराया है। जबकि SP प्रत्याशी सीमा प्रधान तीसरे स्थान पर रहीं। नगर निकाय चुनाव में पार्षद पदों पर BJP का प्रदर्शन शानदार रहा। शहर के 90 में से 39 वार्डों में BJP प्रत्याशी जीते हैं। BJP के तीन पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। ऐसे में BJP के विजयी पार्षदों की संख्या 42 हो गई है. साथ ही बीजेपी से जुड़े पांच उम्मीदवारों ने निर्दलीय जीत दर्ज की है।
मेरठ में मेयर पद पर BJP प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने AIMIM के उम्मीदवार अनस को हराया है। जबकि SP प्रत्याशी सीमा प्रधान तीसरे स्थान पर रहीं। नगर निकाय चुनाव में पार्षद पदों पर BJP का प्रदर्शन शानदार रहा। शहर के 90 में से 39 वार्डों में BJP प्रत्याशी जीते हैं। BJP के तीन पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। ऐसे में BJP के विजयी पार्षदों की संख्या 42 हो गई है. साथ ही बीजेपी से जुड़े पांच उम्मीदवारों ने निर्दलीय जीत दर्ज की है।
जबकि BSP को छह पार्षदों से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में SP को बड़ा झटका लगा है। उम्मीद के विपरीत सपा के 13 पार्षद ही जीत पाए थे। इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी के तीन, कांग्रेस के तीन और इंडियन मुस्लिम लीग के एक पार्षद जीते। इस नतीजे से BJP वालों के चेहरे खिल उठे हैं।
मेरठ में जीते पार्षदों की सूची:-
वार्ड जीते हुए प्रत्याशी
- वार्ड 1 तुलसावती (BSP)
- वार्ड 2 दीपक कुमार प्रजापति (BSP)
- वार्ड 3 अरुण (BJP)
- वार्ड 4 सुमित मिश्रा (BJP)
- वार्ड 5 सुखपाल (SP)
- वार्ड 6 प्रशांत (BSP)
- वार्ड 7 नरेश सैनी (BSP)
- वार्ड 8 भूपेंद्र पाल (आजाद समाज पार्टी)
- वार्ड 9 रेशमा सोनकर (BJP)
- वार्ड 10 बिमला वाल्मीकि (BJP)
- वार्ड 11 नरेश कुमार कश्यप (BJP)
- वार्ड 12 सुमित बैरागी (BJP)
- वार्ड 13 रामपाल यादव (आजाद समाज पार्टी)
- वार्ड 14 गुंजन (निर्दलीय)
- वार्ड 15 कविता (BJP)
- वार्ड 16 डॉ. अनुराधा (BJP)
- वार्ड 17 गंगा प्रसाद (निर्दलीय)
- वार्ड 18 रविंद्र सिंह (BJP)
- वार्ड 19 आशुतोष मलिक (BJP)
- वार्ड 20 शालू यादव (BJP)
- वार्ड 21 बबीता खन्ना (BJP)
- वार्ड 22 मदन पाल (BSP)
- वार्ड 23 कृष्ण कुमार वैद्य (निर्दलीय)
- वार्ड 24 आनंद जाटव (BJP)
- वार्ड 25 अशोक कन्नौजिया (BJP)
- वार्ड 26 सत्यपाल सिंह (BJP)
- वार्ड 27 प्रदीप वर्मा ( राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन)
- वार्ड 28 रामवीर जाटव (BJP)
- वार्ड 29 पवन चौधरी (BJP)
- वार्ड 30 निरंजन वाल्मीकि (BJP)
- वार्ड 31 कुलदीप (SP)
- वार्ड 32 अनुराधा गुलाटी (निर्दलीय)
- वार्ड 33 बाला भड़ाना (आजाद समाज पार्टी)
- वार्ड 34 राजकुमार गुप्ता (BJP)
- वार्ड 35 पूनम गुप्ता (BJP)
- वार्ड 36 आशीष चौधरी (BSP)
- वार्ड 37 दीपिका शर्मा (BJP)
- वार्ड 38 अमरीना खान (SP)
- वार्ड 39 राजीव गुप्ता (BJP)
- वार्ड 40 सुषमा चौधरी (रालोद)
- वार्ड 41 सीमा प्रजापति (BJP)
- वार्ड 42 रोहित जैन (BJP)
- वार्ड 43 सारिका शर्मा (कांग्रेस)
- वार्ड 44 उत्तम सैनी (BJP)
- वार्ड 45 दिग्विजय सिंह (BJP)
- वार्ड 46 हर्ष पाल सिंह (BJP)
- वार्ड 47 कुलदीप जीनवाल (BJP)
- वार्ड 48 दीपक वर्मा (BJP)
- वार्ड 49 निशा परवीन (SP)
- वार्ड 50 संजय सेठी (BJP)
- वार्ड 51 राजेंद्र उपाध्याय (BJP)
- वार्ड 52 अजय चंद्रा (निर्विरोध भाजपा)
- वार्ड 53 शांता पुंडीर (निर्दलीय)
- वार्ड 54 मोहम्मद शाहिद (SP)
- वार्ड 55 असगरी (SP)
- वार्ड 56 अभिनव अरोड़ा (BJP)
- वार्ड 57 विक्रांत ढाका (BJP)
- वार्ड 58 सुमित शर्मा (निर्दलीय)
- वार्ड 59 प्रवीन अरोड़ा (BJP)
- वार्ड 60 रेखा (BJP)
- वार्ड 61 वीरेंद्र शर्मा (BJP)
- वार्ड 62 अनिल वर्मा (BJP)
- वार्ड 63 अनुज वशिष्ठ (BJP)
- वार्ड 64 सुनीता प्रजापति (बीजेपी)
- वार्ड 65 इलमास (AIMIM)
- वार्ड 66 सलमा (SP)
- वार्ड 67 गगनदीप गौतम (निर्दलीय)
- वार्ड 68 रूबीना (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
- वार्ड 69 पंकज गोयल (BJP)
- वार्ड 70 इकराम चौधरी ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
- वार्ड 71 फजल करीम (एआईएमआईएम)
- वार्ड 72 शाहिद (AIMIM)
- वार्ड 73 इकरामुद्दीन (SP)
- वार्ड 74 नाजमा (SP)
- वार्ड 75 रेशमा (AIMIM)
- वार्ड 76 शमीम (AIMIM)
- वार्ड 77 रौशन (निर्दलीय)
- वार्ड 78 संदीप रेवड़ी (निर्विरोध)
- वार्ड 79 आसिफ सैफी (AIMIM)
- वार्ड 80 महशर (AIMIM)
- वार्ड 81 गुड्डी (AIMIM)
- वार्ड 82 ताहिर (AIMIM)
- वार्ड 83 रिजवान अंसारी (AIMIM)
- वार्ड 84 हाजी नूर आलम (SP)
- वार्ड 85 शब्बीर (AIMIM)
- वार्ड 86 राहत जहां (SP)
- वार्ड 87 शरीफ निर्दलीय
- वार्ड 88 रिहाना (AIMIM)
- वार्ड 89 नाजरीन (SP)
- वार्ड 90 शकीला (SP)