मेरठ: हिंदू लड़कों के साथ घूम रही हो, शर्म नहीं आती...यह कहकर हिजाब पहनी तीन लड़कियों से बाजार में बदसलूकी, 3 दिन में पश्चमी उत्तर प्रदेश में दूसरी घटना....

मेरठ में हिजाब पहनी 3 मुस्लिम लड़कियों से बदसलूकी की गई है। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि शहर के भगत सिंह बाजार में 3 लड़कियां खड़ी हैं। उनके साथ एक लड़का है तभी कुछ लड़के आकर वीडियो बनाने लगते हैं। लड़कियों ने वीडियो बनाने से किया मना लेकिन वे नहीं मानते।
 | 
MRRRT
मेरठ के भगत सिंह बाजार में एक बार फिर मुस्लिम लड़कियों से बदसलूकी की गई। 'हिंदू लड़के के साथ घूमोगी, तुम्हें शर्म नहीं आती' कहकर लड़कियों को धमकाया गया। यह भी कहा जाता था कि हिन्दुओं से दोस्ती करोगे तो अंजाम बुरा होगा। बता दें कि करीब 5 दिन पहले भी भगत सिंह मार्केट चेयरमैन की गली में लड़कियों का हिजाब खींचकर उनके साथ अभद्रता की गई थी। फिर उसी बाजार में युवतियों को डराया-धमकाया और उनके साथ अभद्रता की। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाजार में खड़े कुछ लोग लड़कियों को डराते-धमकाते नजर आ रहे हैं।READ ALSO:-WhatsApp से अब नहीं हो सकेगी ऑनलाइन धोखाधड़ी, स्पैमर्स पर सरकार की स्ट्राइक, बंद कराए लाखों अकाउंट....

 

दिनदहाड़े अराजकतावादी तत्वों की गुंडागर्दी का जो नया वीडियो सामने आया है, वह 14 मई का बताया जा रहा है। वीडियो भगत सिंह बाजार के प्रवेश द्वार का है। जिसमें 3 मुस्लिम लड़कियों ने हिजाब पहन रखा है। लड़कियों के साथ एक लड़का भी है। बाहर बाजार में खड़े कुछ लड़के इन तीनों लड़कियों और उनके साथ घूम रहे हिंदू लड़के का वीडियो बनाने लगते हैं। ये लड़के मुस्लिम लड़कियों के पास आते हैं और कहते हैं, 'अपना नाम बताओ... अपने मां और बाप का नाम बताओ। ये कौन है जो तुम्हारे साथ घूम रहा है...लड़के का नाम भी बताओ।' अराजक तत्वों का कहना है कि 'तुम्हें शर्म नहीं आती, तुम हिंदुओं के साथ घूम रही हो, यहां तुम्हारे  यहां तुम्हे कोई कहने सुनने वाला नहीं है..' इस तरह बोलकर तीनों लड़कियों को धमकाया जा रहा है।

 monika

बाजार में खड़े लड़के तीनों लड़कियों से पूछताछ करते हैं और उनका वीडियो बना लेते हैं। लड़कियां बार-बार मना करती हैं, वीडियो मत बनाओ भाई और चिल्लाती  हैं, ये लड़का हमारे साथ है, ये जाने वाला है. एक लड़की कहती है ये लड़का मेरा देवर है। इसके बावजूद लड़के वीडियो बनाते रहते हैं। वीडियो बनाते वक्त हिंदू युवक को पकड़ने के लिए उसकी तरफ दौड़ते हैं, लेकिन किसी तरह वह लड़का अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है। 

पहली घटना- हिजाब खींचते  हुए लड़कियों का पहला वीडियो 15 मई को सामने आया था। यह मेरठ के भगत सिंह बाजार का ही था। यानी दूसरा और पहला वीडियो एक ही मार्केट का था। पहले वीडियो में लड़कियां हिजाब पहनकर दोस्तों के साथ शॉपिंग कर रही थीं। इस दौरान कुछ युवकों ने दुर्व्यवहार किया। आरोपी ने कहा कि तुम हिंदू लड़कों के साथ घूम रही हो। आरोपियों ने युवतियों के साथ आए युवक के साथ मारपीट की। घटना 13 मई यानी मतगणना वाले दिन की है।

अब आते हैं मेरठ में हुई दूसरी घटना पर...
मेरठ के भगत सिंह मार्केट में हिजाब पहनी लड़कियों से बदसलूकी के वायरल वीडियो पर मीडिया के साथ बातचीत में पुलिस ने बताया। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया, 'आज एक वीडियो प्राप्त हुआ है। इसमें महिलाओं को कुछ कहा जा रहा है। महिलाएं भी कुछ बोल रही हैं। वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो 6 से 10 दिन पुराने हो सकता है। जांच में जो भी सामने आएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है।

sonu

व्यापारी बोले- बाजार को बदनाम करने की साजिश
भगतसिंह मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि उनके मार्किट को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। व्यापारी नेता अकरम गाजी ने कहा, इसी तरह ऑनलाइन बाजार के कारण ग्राहक खो रहे हैं। इस पर ऐसी घटना व वीडियो वायरल कर साजिश के तहत बाजार को बदनाम किया जा रहा है। ताकि हमारा बाजार खत्म हो जाए। यहां सालों से हिंदू-मुस्लिम भाई मिल कर व्यापार करते आ रहे हैं। लेकिन अब ऐसी घटनाओं से हमारी एकता नष्ट  रहा है।

price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।