मेरठ : पत्नी ने देह व्यापार से मना किया तो पति ने किया गंजा, पीड़िता बोली-दोस्तों को लाता है और उनसे संबंध बनाने को बोलता है,

 मेरठ में जब एक पत्नी ने देह व्यापार करने से मना किया तो पति ने उसे गंजा कर दिया और उसके साथ मारपीट की। एक महीने तक कमरे में बंधक बनाकर रखा।
 | 
mrt
 मेरठ में जब एक पत्नी ने देह व्यापार करने से मना किया तो पति ने उसे गंजा कर दिया। उसके साथ मारपीट की। एक महीने तक कमरे में बंधक बनाकर रखा। जब लड़की ने तलाक मांगा तो उसने घरवालों से बाइक और एक लाख रुपए की मांग करने लगा।Read Also:-Breaking: राखी सावंत का पति आदिल दुर्रानी गिरफ्तार, राखी ने मारपीट और टोर्चर करने का लगाया आरोप

 

सोमवार को किसी तरह पति के चंगुल से छूटकर महिला चौकी पहुंची। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि पांच माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। घर और रिश्तेदारों को छोड़कर वह मेरठ में अपने पति के साथ रहने लगी। लेकिन शादी के बाद से वह उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा।  फिलहाल आरोपी पति और और उसकी माँ दोनों फरार हैं।

 

शादी के बाद से ही शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी
मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के बांस की गली का है। दिल्ली की 21 वर्षीय युवती ने पांच माह पूर्व मेरठ निवासी शारिक से प्रेम विवाह किया था। लड़की ने कहा, 'डेढ़ साल पहले शारिक अपने मौसेरे भाई की शादी में दिल्ली आया था। मैं भी पड़ोस में ही रहती थी और शादी में शामिल होने होने गई थी। वहां हमारी दोस्ती हो गई। नंबर शेयर करने के बाद आपस बातचीत होने लगी।'

 

उसके बाद मैं एक-दो बार शारिक से मिलने मेरठ भी आई। यहां हम घूमने जाते थे, साथ में वक्त बिताते थे, लेकिन यह नहीं पता था कि वो मेरा गलत इस्तेमाल कर रहा  है। एक-दूसरे के साथ फोटो भी खिंचवाईं। रिश्ता एक साल तक चला। पांच महीने पहले ही हमारी शादी हुई थी।

 

शारिक ने रची थी निकाह की साजिश
लड़की ने कहा, 'जब शारिक ने शादी की बात की तो मुझे लगा कि अभी बहुत जल्दी है, इसलिए मैंने मना कर दिया। इसके बाद वह कुछ प्राइवेट फोटो दिखाकर मुझ पर शादी का दबाव बनाने लगा। उसने कहा कि शादी कर लो, नहीं तो वायरल कर दूंगा।' इसके बाद मैं भी राजी हो गया। पांच महीने पहले हम दोनों ने दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। हमने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी, फिर घर वालों ने हम से रिश्ता तोड़ दिया। फिर मैं शारिक के साथ मेरठ आ गई।

 

इधर शारिक के घर में माता-पिता, दो छोटे भाई थे। शादी के कुछ दिन बाद तक शारिक ठीक से रहता था। प्यार भी खूब करता था, लेकिन एक महीने में ही उसके तेवर बदल गए। वह गलत काम कराने की बात करने लगा। देह व्यापार को लेकर दबाव बनाने लगा। वे लोगों को घर लाता और जबरदस्ती सेक्स करने के लिए कहता।"

 

शादी के बाद से ही शारिक पत्नी को कमरे में बंद करके रखता था। उसे घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। लड़की ने कहा, 'शारिक दूसरे लोगों से संबंध बनाने के लिए रोज बोलता था। रोज कोई न कोई घर पर आता था। कुछ महीने पहले की बात है। वह चार दोस्तों को घर ले आया। कहने लगा कि उनके साथ बैठो।' और फिर उनके साथ जाओ। जो वे करते हैं वही करो। मैंने मना किया और एक पड़ोसी के घर चला गया। लौटने पर मुझे बुरी तरह पीटा गया।"

 

नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर किया गंजा
युवती के मुताबिक इसी बात को लेकर एक माह पूर्व दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया था। फिर रात में दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। जब वह सुबह उठी तो उसने देखा कि उसके सारे बाल कटे हुए हैं। शारिकने रात में ही गंजा कर दिया था। इतना ही नहीं चेहरे पर तेजाब फेंक कर चेहरा खराब करने की धमकी भी दी। कहता था कि मुंह खराब कर दूंगा।

 

इन सब प्रताड़नाओं से परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। लड़की की मां और भाई दिल्ली से पहुंचे। आरोप है कि शारिक ने उनके साथ भी बदसलूकी की। जब पीड़िता के परिजनों ने तलाक की मांग की तो शारिक ने कहा कि बाइक और एक लाख रुपये देने पर वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। 

 

वेश्यावृत्ति के धंधे में अधिक धन की प्राप्ति होगी
तब से पीड़िता अपने घर के ही एक अन्य गली श्याम नगर में दूसरे मकान में रहती है। वह कहती हैं कि कभी-कभी पति भी यहां आ जाता है। और दूसरों के साथ संबंध बनाने के लिए कहता है। बोलता है इस काम में ज्यादा पैसा होता है। इस सब में सास ने भी मेरे पति का साथ दिया। लेकिन इसमें ससुर और दोनों देवरों का कोई दोष नहीं है। उन्होंने मना कर दिया, केवल सास नहीं मानी।

 

सोमवार की रात पीड़िता ने चौकी पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत करने के बाद मां-बेटा दोनों फरार हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के ससुर को पकड़ लिया है। उसे पुलिस चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन पकड़ा नहीं जा सका। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।