मेरठ : 'जिनकी गर्मी शांत हो चुकी, उसे गर्म मत होने देना', CM योगी ने माफियाओं के लिए कही ये बात

सरधना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह संजीव बालियान को सरधना से पिछली बार जिस संख्या से जीते थे, उससे भी ज्यादा वोटों से जिताने की जिम्मेदारी दे रहे हैं। जीतने के बाद सरधना आऊंगा और सबके बीच बैठकर चर्चा करूंगा। 
 | 
YOGI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सरधना में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर तीखे हमले किये। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने संजीव बालियान और संगीत सोम को जेल में डाला था। हम सब वो लोग हैं जो आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्रधर्म चुनते हैं।READ ALSO:-फोटो-वीडियो रियल या डीपफेक? इस तरह Google के इस फीचर से पहचानें

 


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वह राष्ट्र धर्म के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देंगे। हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो कांवर यात्रा चला सके। हमें कर्फ्यू वाली सरकार नहीं चाहिए। महाराणा प्रताप से सीखो। घास का भोजन स्वीकार करना और विदेशी शासन के सामने झुकना नहीं। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को मौका न दें। देश और राष्ट्र धर्म से बढ़कर कुछ नहीं है।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुमराह करने वालों की बातों से प्रभावित न हों। जाति के व्यापारी अपने लिए सौदा करेंगे और चले जायेंगे। जाति और सामाजिकता को बांटने वालों का समय खत्म हो गया है। कोई माई का लाल नहीं जो सुरक्षा में बाल भी बाँका कर सके।

 


जब माफिया चलता था तो मुख्यमंत्री का काफिला रुक जाता था.
जिनकी गर्मी शांत हो गई है, उन्हें गर्म मत होने देना। जिनके नाम पर कर्फ्यू लगता था, उनकी दुर्दशा देखिए। जब खूंखार माफिया चलता था तो मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश का काफिला रुकता था। उन्हें खिंच कर के कोर्ट में ले जाया गया और वहां उसकी पैंट गीली हो गई। यदि निर्दोष को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिलेगी।

 KINATIC

दस साल पहले जम्मू में सभा भी नहीं हो पाती थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अभी जम्मू में सभा कर आ रहा हूं, वहां भी मैंने इसी तरह निश्चिंता से सभा की। क्या ये सभा 10 साल पहले हो सकती थी? वहां के लोग लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। वहां वैसा ही विकास हो रहा है जैसा मेरठ और पश्चिम में हो रहा है। कांग्रेस ने वहां लोकतंत्र और विकास को बाधित किया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने 370 ख़त्म कर दिया। 

 whatsapp gif

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। भारतीय जहां भी जाता है, उसे सम्मान मिलता है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के कारण संभव हो रहा है।' एक तरफ यहां चार साल से मुफ्त राशन बांटा जा रहा है, दूसरी तरफ कंगाल पाकिस्तान कटोरा लेकर भीख मांग रहा है। पाकिस्तान में यह स्थिति गलत नेतृत्व चुनने के कारण हुई है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।