मेरठ : पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को जहर देकर मार डाला; 1 साल के प्रेम विवाह का हुआ खौफनाक अंत, 15 दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था

रविवार को 28 वर्षीय नीतू का शव मेरठ के एकता नगर स्थित उसके घर में पड़ा मिला। वह 3 माह की गर्भवती थी। पति जितेंद्र का मोबाइल उसकी मौत के 5 घंटे पहले बंद है, जो की घर से गायब है।
 | 
mrt
रविवार को 28 वर्षीय नीतू का शव मेरठ के एकता नगर स्थित उसके घर में पड़ा मिला। वह 3 माह की गर्भवती थी। पति जितेंद्र का मोबाइल उसकी मौत के 5 घंटे पहले बंद है, जो गायब है। अब परिवार का आरोप है कि नीतू ने जितेंद्र से लव मैरिज की थी। उसने नीतू को जहर देकर मार डाला है।Read Also:-मेरठ : कंटेनर ने करीब 2 किमी तक कार को घसीटा, कार में बैठे 3 लोगों ने कूदकर जान बचाई, रोकने के लिए पुलिसकर्मी मचाते रहे शोर

 

पहले 15 दिन के लिए किराए पर कमरा लिया, अब लाश मिली
मेरठ के पल्लवपुरम इलाके के एकता नगर में रविवार को एक 28 वर्षीय महिला का शव घर में पड़ा मिला। इस दौरान मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को फोन कर शव व महिला के पति के नहीं होने की जानकारी दी. मकान मालिक धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि उसने 15 दिन पहले जितेंद्र और नीतू को कमरा किराये पर दिया था. जितेंद्र मजदूरी करता है। पुलिस ने जब महिला के पति को घटना की जानकारी देनी चाही तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में महिला के मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचते हैं।

 

धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र सुबह ही घर से निकला था। दोपहर तक जब नीतू कमरे से नहीं निकली तो धर्मपाल की पत्नी ने कमरे में जाकर देखा। पहले नीतू को कॉल किया तो वह नहीं निकली। तो झाँक कर देखा तो नीतू बिस्तर पर मृत पड़ी थी। मुंह से झाग निकल रहा था।

 

बहन और बहनोई पहुंचे मौके पर 
पति जितेंद्र का फोन बंद था तो पुलिस ने किसी तरह नीतू के परिजनों को सूचना दी जो सरधना नहली गांव के रहने वाले हैं। सूचना पर नीतू की बहन और बहनोई पहुंचे। बताया कि जितेंद्र मूल रूप से मुजफ्फरनगर, मीरापुर का रहने वाला है। नीतू, जितेंद्र की लव मैरिज एक साल पहले हुई थी। 15 दिन पहले जितेंद्र नीतू को लेकर मायके में मेरठ आया था। इसके बाद दोनों किराए पर रहने लगे।

 

लव मैरिज से खुश नहीं थीं नीतू
मृतक की बहन ने बताया कि नीतू प्रेम विवाह से खुश नहीं थी। जितेंद्र अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, दोनों के बीच मारपीट भी हो जाती थी। कुछ दिन पहले भी नीतू ने हमसे इसकी शिकायत की थी। चूंकि यह प्रेम विवाह था, इसलिए परिवार ने पति-पत्नी के मामले में दखल नहीं दिया। लेकिन नीतू अक्सर कहती थीं कि जितेंद्र उसे  दुखी रखते थे। जिस जिद से नीतू ने शादी की थी, वो प्यार उसे जितेंद्र से नहीं मिला। शादी के बाद सारा प्यार झूठा निकला।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।