मेरठ : महिला की मिली लाश मचा हड़कंप, गला रेतकर की हत्या, चौकी से कुछ ही दूर मिला शव.....

हस्तिनापुर/मेरठ। महिला का शव वन अभ्यारण्य क्षेत्र से गुजरने वाली मध्य गंगा नहर के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला है। महिला की गला रेत कर हत्या की गई और बाद में शव को वहीं फेंक दिया गया। जहां शव मिला है वह जगह भरदाकली पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर है।
 | 
MEEER
मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में एक महिला की गला रेती हुई लाश मिली है। शव मध्यगंग नहर के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला था। माना जा रहा है कि हत्यारे ने महिला की गला रेतकर कहीं और हत्या कर दी, जिसके बाद शव को शव यहां लाकर फेंका गया।।READ ALSO:-मेरठ: 8 लाख की डकैती-छत पर सोया था परिवार, डकैतों ने सभी उठाया और बनाया बंधक; तमंचा दिखा कर-बोले-शोर मचाया तो जान से मार देंगे

 

शव के पास गाजियाबाद सर्वोदय नगर विजय नगर का आधार कार्ड, मोबाइल मिला है। महिला का नाम मीनू बताया जा रहा है। उसकी ससुराल मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के पुथा गांव की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि महिला काफी समय से ससुराल से अलग रह रही थी। 

 Image

आधार कार्ड और मोबाइल से हुई पहचान
गंगनहर ट्रैक के पास से गुजर रहे राहगीरों ने महिला का शव पड़ा देखा। पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला का नाम मीनू पुत्री बनवारी निवासी सर्वोदय नगर विजय नगर गाजियाबाद है। उम्र 32 साल है। महिला ने सलवार सूट पहना हुआ है। गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। मौके पर मोबाइल व आधार कार्ड मिला।

 

बहुत पहले ससुराल छोड़ कर चली गई थी
मोबाइल में कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। रिकॉर्डिंग से पता चला कि महिला कई लोगों के संपर्क में थी। एक ऑडियो में लोन से जुड़ा मामला भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मीनू का मायका गाजियाबाद में है और उसकी ससुराल पुथा गांव में है।

 

पुलिस जब उसकी ससुराल पहुंची तो पता चला कि वह काफी समय से ससुराल में नहीं रहती थी। वह कई लोगों के संपर्क में थी। वह किसी के साथ रह रही थी या अकेली इस बारे में ससुराल वालों को कुछ नहीं पता। यह भी पता चला कि महिला कुछ समय पहले तक नोएडा में काम करती थी।

 monika

पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है
पुलिस महिला के पास से मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है, क्योंकि जिस तरह से महिला के मोबाइल में ऑडियो मिला है, उससे लगता है कि महिला की हत्या किसी परिचित ने ही की है। कॉल डिटेल और ऑडियो से ही महिला की मौत का राज खुल पाएगा।

 sonu

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि महिला का शव मिला है। ऐसा लगता है कि किसी ने कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका है। इसकी जांच की जा रही है।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।