मेरठ : वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल हुआ जारी, अब मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी रुकेगी वंदे भारत, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

 वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बताया गया कि अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी रुकेगी।
 | 
vande
आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार को ट्रायल रन किया गया। मेरठ रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी जारी की थी। पूर्व में जारी शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन गाजियाबाद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर स्टेशनों पर नहीं रुकनी थी। लेकिन अब फिर से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस में ये ट्रैन सहारनपुर और मुज़फ्फरनगर में रुकेगी।Read Also:- मेरठ: वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सफल, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़, गाजियाबाद-मुजफ्फरनगर ट्रेन नहीं रुकेगी, समय सारिणी हुई जारी

 

आपको बता दें कि सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की जनता की उम्मीदें टूटने से बच गई हैं। वहीं, यह ट्रेन हफ्ते में सिर्फ छह दिन चलेगी। बुधवार को यह बंद रहेगी।

 

ट्रेन की टाइमिंग पहले जो जारी हुई थी 

 

ट्रेन शाम का समय
  •   स्टेशन आगमन प्रस्थान
  •    आनंद विहार 00 5.50
  •    मेरठ शहर 6.43 6.45
  •    टपरी 8.04 8.06
  •    हरिद्वार 9.16 9.21
  •    देहरादून रात 10 बजकर 16 मिनट 00

 

सुबह ट्रेन का समय
  •   स्टेशन आगमन प्रस्थान
  •    देहरादून 00 7.00
  •    हरिद्वार 8.04 8.08
  •    टपरी 9.27 9.29
  •    मेरठ शहर 10.32 10.34
  •    आनंद विहार 11.30 पूर्वाह्न 00

 

वंदे भारत ट्रेन की तारीख घोषित होने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सहारनपुर स्टेशन पर ट्रेन के आने का मतलब है कि ट्रेन को कम से कम 10-15 मिनट रुकना है, क्योंकि वहां इंजन बदलना है। 

 

शताब्दी एक्सप्रेस प्रभावित नहीं होगी
रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेन का संचालन आनंद विहार टर्मिनल से शाम को और देहरादून से सुबह के समय किया है, ताकि शताब्दी एक्सप्रेस पर कोई असर न पड़े। 

 monika

लोगों ने आज सुबह सिटी स्टेशन पर ट्रेन देखी
दिल्ली रेल मंडल की डीआरएम रिंपी गर्ग ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे आनंद विहार से ट्रायल के लिए रवाना हुई। सुबह करीब सवा छह बजे मेरठ के सिटी स्टेशन पर रुकी। इस दौरान वंदे भारत को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
price

 

आठ कोच वाली यह ट्रेन न केवल पूरी तरह से वातानुकूलित है बल्कि आधुनिक सुविधाओं से भी लैस है। ट्रेन के अंदर एक बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई है जिस पर यात्री मनोरंजन करते हुए यात्रा करेंगे। इसके अलावा यात्री को यह भी पता चल जाएगा कि ट्रेन किस जगह से गुजर रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।