मेरठ :प्रेम प्रसंग में मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या, नकाबपोश हमलावरों ने दुकान के बाहर बुला कर बात की; फिर मारी गोली
नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।
Sat, 11 Feb 2023
| 
मेरठ के लिसाड़ीगेट स्थित घंटा वाली गली में शुक्रवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक साजिद सैफी (22) पुत्र शाहिद सैफी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद भाग रहे बदमाशों का लोगों ने पीछा किया तो उन पर भी फायरिंग कर दी। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया।Read Also:-वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा, टूट कर अलग हुआ सूरज का बड़ा हिस्सा, नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोप में कैद हुआ VIDEO
आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना लिसाड़ी गेट इलाके की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। इसी बात को लेकर उनका किसी से विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल कॉल डिटेल की मदद से एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
सीसीटीवी में दिखे 2 लड़के
इस पूरे मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। इसमें दो लड़के नजर आए हैं। उसने मास्क नहीं पहना हुआ था। लेकिन घटना के वक्त आसपास के लोगों से पहचान होने के बाद शक्ल मेल खा गई। इसके बाद पुलिस ने फुरकान को उठा लिया। साजिद का फुरकान की बहन से अफेयर चल रहा था।

सीसीटीवी में दिख रहे दूसरे शख्स का नाम रिजवान बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस फुरकान से पूछताछ कर रही है।
दुकान बंद करने से पहले की हत्या
साजिद शकूरनगर का रहने वाला था। उसने दो महीने पहले मेडिकल स्टोर खोला था। शुक्रवार की रात भी साजिद रोज की तरह दुकान पर बैठा था। रात 11 बजे के बाद वह दुकान बंद कर घर चला जाता था। सुबह करीब 10.30 बजे साजिद की दुकान पर दो लड़के आए। वह बाइक से था, लेकिन उसने दुकान से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर दी।

दोनों हमलावरों ने मुंह ढक रखा था। दुकान पर पहुंचकर उसने सबसे पहले साजिद से बात की। कुछ देर बाद उसने साजिद को दुकान के बाहर बुलाया। साजिद दुकान से बाहर आया और बातें करने लगा। इसी दौरान हमलावरों ने अपनी पिस्टल निकाल ली। फिर उस पर 5 गोलियां दाग दीं। साजिद खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा।
इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। वह कुछ ही दूरी पर खड़ी अपनी बाइक पर बैठ गया और फरार हो गया। अचानक हुई इस हत्या से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। आसपास के दुकानदार दौड़े चले आए। परिजन व पुलिस को सूचना दी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। तब तक हमलावर भाग गए थे। देर रात मौके पर पहुंचे एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि युवक की दो व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। साजिद के बड़े भाई साकिब ने बताया कि वह दुकान से कुछ देर पहले ही घर चला गया था। यह घटना पीछे से हुई। एक बच्चा दौड़ता हुआ घर आया और बताया कि उसके भाई को गोली मार दी गई है। सभी लोग तुरंत दुकान की ओर भागे।
चार भाई-बहनों में सब से छोटा था साजिद
साजिद सैफी परिवार का सब से लाडला बीटा था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी तय हो गई थी, जो अगले महीने होनी थी। बड़ा भाई सारिक घरों में सीलिंग का काम करता है और पिता शाहिद कपड़े सिलने का काम करता है। साजिद ने बी-फार्मा करने के बाद चार महीने पहले ही मेडिकल स्टोर खोला था।

एसपी सिटी ने कहा- एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है
एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या के मामले में अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग सामने आया है। उसके परिजनों ने देर रात 3 लोगों को नामजद कर तहरीर दी है। उसी के आधार पर जांच की जा रही है।